IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

IND vs SA: टीम इंडिया के वो 5 पंचमेश्वर, जिनकी आंधी आई तो उड़ जाएगा साउथ अफ्रीका!

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 29 जून को टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है. इस मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैंस में एक अलग तरह का उत्साह देखने को मिल रहा है. भारत की ओर से 5 ऐसे खिलाड़ी है जो फाइनल मुकाबले में चल गए तो साउथ अफ्रीका हवा में उड़ जाएगी. भारत के फैंस तो ये मान बैठे हैं कि ट्रॉफी उनकी हो गई है. हालांकि, भारतीय टीम को विश्व कप की ट्रॉफी जीतने के लिए 29 जून को बारबाडोस में परचम लहराना होगा.

BCCI
Gyanendra Tiwari

IND vs SA: टी20 विश्व कप का ताज भारत से एक कदम ही दूर है. इस एक कदम ने करोड़ों भारतीय फैंस की सांसे अटका रही है. इंतजार है तो बस 29 जून की रात 8 बजे का जब मुकाबला शुरू होगा और स्टेडियम में इंडिया-इंडिया की गूंज होगी. हिटमैन और रन मशीन अपने बल्ले से आग उगलेंगे तो भारतीय फैंस का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा. हम भारतीयों ने ठान लिया है कि ये कप हमारा है. 2023 के विश्व कप की हार की वो गम के आंसू कल खुशी में बहाएं जाएंगे. ये अनुमान भारतीय फैंस ने लगाना शुरू कर दिया है. भारतीय टीम में ऐसे पांच महारथी है जिनकी आंधी आई तो साउथ अफ्रीका हवा में उड़ जाएगा. आइए जानते हैं कि भारत की कौन सी वो पांच टिकड़ी है जो कल यानी 29 जून को टी 20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में चले तो कप हमारा तय है.      

बारबाडोस का केंसिंग्टन ओवल मैदान इतिहास रचने के लिए तैयार है. इतिहास के पन्ने भारत के होंगे या साउथ अफ्रीका के इसका पता तो कल मैच के बाद ही पता चल पाएंगे. लेकिन इतना तो तय है कि भारत के धुरंधर अपने गेम से परचम तो जरूर फहराएंगे.

भारत के वो पांच धुरंधर जिनके आंधी में उड़ जाएगा अफ्रीका   

  1. रोहित
  2. सूर्या
  3. बुमराह
  4. कुलदीप
  5. ऋषभ पंत 

रोहित शर्मा की तेज शुरुआत तय करेगी भारत की जीत

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टी20 विश्व कप में अब तक 7 पारियों में 41 की औसत से 248 रन बना चुके हैं. वह रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सुपर 8 में उनकी 92  और इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 57 रनों की पारी ने उनके तेवर साफ कर दिए हैं.

हिटमैन वो खिलाड़ी है जो अकेले दम पर बाजी पलट सकते हैं. वो टीम को तेज शुरुआत दिलाकर शुरुआत में ही विपक्षी टीम पर प्रेशर डाल देते हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में उनका बल्ला जीत की नई लकीर लिख सकता है.   

SKY बदल देंगे पूरा गेम

पूरे टूर्नामेंट में मुश्किल परिस्थितियों में टीम के लिए स्तंभ बनकर खड़े रहे सूर्यकुमार यादव कल के मुकाबले में एक नया अध्याय लिख सकते हैं. वह अब तक 7 पारियों में 196 रन बना चुके हैं. उनका हाईएस्ट स्कोर 53 रहा है.

सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने 47 रनों की अहम पारी खेली थी. कल के महामुकाबले में सूर्या तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं.

ऋषभ पंत उड़ाएंगे गर्दा

इसे पूरे विश्व कप में जब-जब भारतीय टीम लड़खड़ाई है तब तब इस बल्लेबाज ने अपने बल्ले से टीम को संभालने का काम किया है. एक्सीडेंट के आईपीएल और सीधा विश्व कप में खेलने उतरे पंत ने अमेरिकी पिचों पर जैसा प्रदर्शन किया वह काबिलेतारीफ है. उन्होंने 7 मैचों में 129 की स्ट्राइक रेट से 171 रन बनाए हैं.

कल के मुकाबले में पंत बड़ा अंतर पैदा कर सकते हैं. अगर इनके बल्ले ने मारना शुरू किया तो फिर मैच पूरा तरह से बदल जाएगा.

जसप्रीत बुमराह पलटेंगे मैच 

अपने अलग बॉलिंग एक्शन के लिए मशहूर भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भारतीय गेंदबाजी की रीढ़ की हड्डी हैं. पूरे टूर्नामेंट में जब भी टीम को विकेट की जरूरत पड़ी बुमराह ने टीम को तब-तब विकेट दिलाई.

अब तक 7 मुकाबलों में बुमराह 4.12 की इकॉनमी के साथ 13 विकेट ले चुके हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए सुपर 8 के मुकाबले में उन्होंने ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे ट्रेविस हेड का विकेट लेकर मैच पलट दिया था. इस मुकाबले को भारत ने 24 रनों से जीता था. फाइनल मुकाबले में वह बड़ी भूमिका अदा कर सकते हैं.     

चाइनामैन की फिरकी बदल देगी गेम

कुलदीप यादव अपनी फिरकी से मैच का रुख कभी भी मोड सकते हैं. इनके आगे बड़े-बड़े धुरंधर भी पानी मांगते नजर आते हैं. टूर्नामेंट में इन्होंने मात्र 4 मैच खेले हैं और 10 विकेट लिए लिए हैं. सेमीफाइनल में 3 विकेट लेकर कुलदीप ने इंग्लैंड की कमर तोड़ दी थी.

5.87 की इकॉनमी के साथ टी 20 विश्व कप में कुलदीप ने गेंदबाजी की है. कल अगर इनकी गेंदों ने फिर कमाल दिखा दिया तो अफ्रीकी बल्लेबाज पानी मांगते नजर आएंगे.