नई दिल्ली: टेनिस की दुनिया में भारत का परचन लहराने वाली सानिया मिर्जा आज यानी 15 नवंबर 2025 को अपना जन्मदिन मना रही हैं. 15 अप्रैल 1986 को मुंबई में जन्मीं सानिया ने न केवल भारत को वैश्विक टेनिस मानचित्र पर स्थापित किया बल्कि महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनीं.
38 वर्ष की उम्र में भी उनकी विरासत चमकती है. उन्होंने अपने करियर के दौरान कई बड़ी-बड़ी उपलब्धियां हासिल की, जो किसी के लिए सपने से कम नहीं होते हैं. ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर आइए इस पर नजर डालते हैं.
सानिया ने मात्र 6 साल की उम्र में टेनिस रैकेट थामा. हैदराबाद में पली-बढ़ीं सानिया ने 2003 में प्रोफेशनल डेब्यू किया. 2005 में वे WTA टूर पर पहली भारतीय महिला बनीं, जिन्होंने सिंगल्स में टॉप 30 रैंक हासिल की. हैदराबाद ओपन में उन्होंने अपना पहला WTA खिताब जीता, जो भारत के लिए ऐतिहासिक था.
सानिया की असली चमक डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में दिखी. उन्होंने 6 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते. महिला डबल्स में उन्होंने 3 खिताब अपने नाम किए, जिसमें 2015 विंबलडन (मार्टिना हिंगिस के साथ), 2015 US ओपन (हिंगिस के साथ), 2016 ऑस्ट्रेलियन ओपन (हिंगिस के साथ) शामिल रहा.
इसके अलावा मिक्स्ड डबल्स में भी उनका जलवा देखने को मिलता है, जहां उन्होंने 3 खिताब अपने नाम किए. इसमें 2009 ऑस्ट्रेलियन ओपन (महेश भूपति के साथ), 2012 फ्रेंच ओपन (भूपति के साथ), 2014 US ओपन (ब्रूनो सोआरेस के साथ) शामिल हैं.
वे दुनिया की नंबर 1 महिला डबल्स खिलाड़ी बनीं अप्रैल 2015 से लगातार 91 हफ्तों तक वो इस पर काबिज रहीं. कुल 43 WTA डबल्स खिताब उनके नाम हैं, जिसमें स्विस स्टार हिंगिस के साथ 'सान्टिना' जोड़ी ने 2015-16 में 41 मैच जीते.
ओलंपिक: 2008 बीजिंग (सिंगल्स), 2012 लंदन (मिक्स्ड डबल्स), 2016 रियो (मिक्स्ड डबल्स) में भारत का प्रतिनिधित्व. 2016 में रोहन बोपन्ना के साथ क्वार्टरफाइनल तक पहुंचीं. 2006 दोहा में मिक्स्ड डबल्स सिल्वर, 2010 ग्वांगझू में महिला डबल्स ब्रॉन्ज और 2014 इंचियोन में मिक्स्ड डबल्स गोल्ड अपने नाम किया.