IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

रोहित शर्मा-विराट कोहली की जल्द होगी वापसी! इस दिन एक्शन में दिखाई देंगे दोनों दिग्गज

Rohit Sharma-Virat Kohli: श्रीलंका ने भारत के साथ वनडे और टी-20 सीरीज खेलने का प्रस्ताव रखा था लेकिन BCCI ने इसको लेकर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. ऐसे में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी पर और भी देरी हो सकती है.

Social Media
Praveen Kumar Mishra

Rohit Sharma-Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है! रोहित शर्मा और विराट कोहली जल्द ही नीली जर्सी में मैदान पर वापसी कर सकते हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और श्रीलंका क्रिकेट (SLC) के बीच अगस्त में एक छोटी व्हाइट-बॉल सीरीज को लेकर बातचीत चल रही है. अगर यह सीरीज तय होती है, तो प्रशंसक अगस्त के आखिरी हफ्ते में इन दोनों दिग्गजों को एक्शन में देख सकते हैं. 

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और अब केवल वनडे क्रिकेट खेलते हैं. 2025 में भारत का वनडे शेड्यूल सीमित है. इसके बाद से प्रशंसक उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं. अगर श्रीलंका के साथ प्रस्तावित सीरीज होती है, तो दोनों अगस्त में मैदान पर उतर सकते हैं.

श्रीलंका के साथ सीरीज की संभावना

भारत और बांग्लादेश के बीच प्रस्तावित सीरीज सुरक्षा कारणों से रद्द होने और लंका प्रीमियर लीग (LPL) के स्थगित होने के बाद अगस्त में एक खाली विंडो सामने आई है. इस मौके का फायदा उठाते हुए श्रीलंका क्रिकेट ने BCCI को तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज का प्रस्ताव दिया. यह सीरीज कोलंबो और कैंडी में आयोजित हो सकती है. SLC के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हमें BCCI से सकारात्मक जवाब मिला है. सिंगापुर में चल रही ICC बैठक में इस पर अंतिम फैसला जल्द होगा."

BCCI का फैसला बाकी

हालांकि, इस सीरीज को लेकर अभी अनिश्चितता बनी हुई है. एक रिपोर्ट के अनुसार, BCCI ने इस सीरीज की संभावना पर सवाल उठाए हैं और इसे "असंभावित" बताया है. सिंगापुर में चल रही ICC की वार्षिक आम बैठक (AGM) में अगले 48 घंटों में इस पर अंतिम फैसला होने की उम्मीद है. अगर यह सीरीज नहीं होती, तो रोहित और विराट की वापसी अक्टूबर के अंत तक टल सकती है, जब भारत ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन वनडे खेलेगा.

श्रीलंका के लिए फायदे

श्रीलंका के लिए भारत के खिलाफ यह सीरीज कई मायनों में फायदेमंद होगी. पिछले साल टी20 विश्व कप में श्रीलंका ग्रुप स्टेज में बाहर हो गया था और हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में भी उसे हार मिली थी. भारत के खिलाफ सीरीज से श्रीलंका को अपनी तैयारियों को परखने का मौका मिलेगा.