IND vs SA: साउथ अफ्रीका के खिलाफ 'सुपरमैन' बने ऋषभ पंत, वीडियो में देखें कैसे छलांग लगाते हुए लपका कैच

साउथ अफ्रीका के खिलाफ ईडन गार्डन में खेले जा रहे मुकाबले में ऋषभ पंत का कमाल का कैच लपका है. पंत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Grab from X
Praveen Kumar Mishra

नई दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल रोमांच से भरा रहा. जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी और ऋषभ पंत की सुपरह्यूमन फुर्ती ने सबका दिल जीत लिया. 

खासकर पंत का वह कैच, जो देखते ही बनता है. बता दें कि पंत की विकेटकीपिंग में लगातार इस तरह के कमाल के कैच देखने को मिलते हैं और उन्होंने एक बार फिर से बेहतरीन कैच लपका है.

बुमराह की आग उगलती गेंद

मैच के पहले दिन साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. शुरुआत ठीक-ठाक रही, लेकिन भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने जल्दी ही अपना जादू चला दिया. स्कोर जब 62/2 था, तब बुमराह ने एडेन मार्कराम को निशाना बनाया. मार्कराम 48 गेंदों पर 31 रन बनाकर सेट हो चुके थे लेकिन बुमराह की एक छोटी लेंथ की गेंद ने सब गड़बड़ कर दिया.

गेंद ऑफ स्टंप पर पड़ी और अचानक ऊपर उठी. मार्क्रम बचाव करने की कोशिश में बल्ले का किनारा लगा बैठे. गेंद हवा में उछली और विकेटकीपर ऋषभ पंत की ओर गई. यहीं से असली कमाल शुरू हुआ.

पंत का सुपरमैन स्टाइल कैच

ऋषभ पंत स्टंप्स के पीछे हमेशा चौकस रहते हैं. जैसे ही गेंद किनारा लेकर उड़ी, पंत ने दाहिनी तरफ छलांग लगा दी. एक हाथ से हवा में उड़ती गेंद को लपक लिया. यह कैच इतना शानदार था कि पूरा स्टेडियम तालियां बजाने लगा. पंत सुपरमैन की तरह उड़े और गेंद को जमीन छूने नहीं दिया.

यह कैच सिर्फ एक विकेट नहीं था बल्कि भारत के लिए बड़ा झटका साउथ अफ्रीका को देने वाला पल था. मार्क्रम की पारी रुक गई और भारत को मजबूत स्थिति मिली. 

यहां पर देखें ऋषभ पंत के कैच का वीडियो-

पहले सेशन का हाल

लंच तक साउथ अफ्रीका ने 27 ओवर में 3 विकेट खोकर 105 रन बनाए. मार्क्रम और रयान रिकेल्टन ने 50 रनों की साझेदारी की लेकिन बुमराह ने पहले रिकेल्टन (23) को आउट किया. फिर मार्क्रम का नंबर आया. कप्तान टेम्बा बावुमा सिर्फ 3 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर आउट हो गए.

भारत की मजबूत गेंदबाजी

बुमराह की यह गेंद लगभग खेल पाना नामुमकिन थी. अतिरिक्त उछाल ने मार्कराम को चौंका दिया. पंत की फुर्ती ने इसे यादगार बना दिया. यह विकेट भारत के गेंदबाजी आक्रमण की ताकत दिखाता है.