भारत का अगला जसप्रीत बुमराह बनेगा यह खिलाड़ी! पूर्व दिग्गज ने कर दी भविष्यवाणी
Anshul Kamboj: टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को भारत के लिए अगला जसप्रीत बुमराह बताया है. उन्होंने कंबोज को जहीर खान के साथ भी जोड़ा है.
Anshul Kamboj: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर में 23 जुलाई 2025 से शुरू होने वाले चौथे टेस्ट से पहले रविचंद्रन अश्विन ने एक युवा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. अश्विन का मानना है कि 24 साल के इस अनकैप्ड खिलाड़ी में जसप्रीत बुमराह और जहीर खान जैसे महान गेंदबाजों की खूबियां हैं, और वह टेस्ट क्रिकेट के लिए तैयार है. चोटिल खिलाड़ियों की जगह कंबोज को टीम में शामिल किया गया है.
बता दें कि कंबोज ने अपनी गेंदबाजी क्षमता से सभी को प्रभावित किया है. ऐसे में अश्विन ने उनको लेकर भविष्यवाणी की है कि वे भारत के लिए उसी तरह से गेंदबाज बन सकते हैं, जिस तरह के जहीर खान और जसप्रीत बुमराह हैं.
अंशुल कंबोज में छिपी खासियत
रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, "अंशुल की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वे योजना को समझते हैं. मैंने कई तेज गेंदबाजों को देखा है, जो जब योजना के बारे में पूछे जाते हैं, तो बस कहते हैं कि वे खुद को व्यक्त करना और खेल का आनंद लेना चाहते हैं. लेकिन अंशुल अलग है. जहीर खान के पास यह कला थी, और हाल के समय में बुमराह ने इसे परफेक्ट किया है. अंशुल भी उसी तरह का गेंदबाज है. मैं उनकी स्किल की तुलना नहीं कर रहा, क्योंकि वह अलग बात है, लेकिन उनकी सोच और समझ शानदार है."
इंग्लिश पिचों के लिए तैयार
अंशुल कंबोज ने हाल ही में भारत 'ए' के लिए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. नॉर्थम्पटन और कैंटरबरी में चार पारियों में उन्होंने पांच विकेट लिए. उनकी गेंदों में लेट स्विंग और उछाल ने सभी का ध्यान खींचा. अश्विन ने उनकी प्राकृतिक लेंथ और कलाई की स्थिति की तारीफ की, जो इंग्लिश पिचों पर सफलता की कुंजी है.
अश्विन ने कहा, "अंशुल की लेंथ बहुत अच्छी है. मैंने इसे IPL में भी देखा. उनकी कलाई की पोजिशन शानदार है और वे सीम को सीधा रखकर गेंद डालते हैं. उनकी लेंथ कभी बेकार नहीं होती." उन्होंने यह भी बताया कि कंबोज लंबे स्पैल्स डालने में सक्षम हैं, जो इंग्लैंड की परिस्थितियों में बहुत जरूरी है. पिछले साल रणजी ट्रॉफी में केरल के खिलाफ 10 विकेट लेना भी उनकी काबिलियत को दर्शाता है.
और पढ़ें
- ENG vs IND: नायर-सुदर्शन या ईश्वरन नहीं! रविचंद्रन अश्विन ने बताया किस खिलाड़ी को करनी चाहिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी
- ओलंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए सरकार ने खोला खजाना, मिलेंगे करोड़ों रूपए
- ENG vs IND: मैनचेस्टर में जो रूट एक तीर से करेंगे तीन शिकार, 'क्रिकेट के भगवान' से बस रह जाएंगे पीछे