Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

बाएं हाथ के बल्लेबाजों के लिए 'काल' है ये गेंदबाज, आसपास भी नहीं हैं मुरली, वॉर्न, कुंबले जैसे दिग्गज

R Ashwin: आर अश्विन को लेफ्टहैंडर्स का काल कहा जाता है. इसकी गवाही उनके आकंड़े दे रहे हैं. अश्विन ने बेन स्टोक्स को 12वीं बार आउट किया है.

Bhoopendra Rai

R Ashwin : टेस्ट क्रिकेट में लेफ्ट राइट ओपनिंग बैटिंग कॉम्बिनेशन बढ़िया माना जाता है, इसके पीछे तर्क ये है कि जब बाएं और दाएं हाथ के बैटर एक साथ पिच पर होते हैं तो गेंदबाजों को मुश्किल होती है. स्ट्राईक रोटेट होने से कई दफा बॉलर सेट नहीं हो पाते और अपनी लाइन से भटक जाते हैं, जिसका फायदा बल्लेबाजी कर रही टीम को मिलता है, लेकिन एक गेंदबाज ऐसा है, जिसे लेफ्ट-राइट बैटिंग कॉम्बिनेशन से कोई फर्क नहीं पड़ा, उसके सामने जो भी आता है वो आउट होता है. खासकर ऐसी कंडीशन में यह गेंदबाज और घातक साबित होता है. 

मुरली के 25% शिकार भी लेफ्टहैंडर्स के नहीं 

टेस्ट क्रिकेट में 8 ऐसे दिग्गज हैं, जिन्होंने आर अश्विन से कहीं ज्यादा विकेट निकाले हैं, लेकिन कोई भी ऐसा नहीं है, जिसने अश्विन के बराबर बाएं हाथ के बल्लेबाजों का शिकार किया हो. 

मुथैया मुरलीधरन

श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन ने करियर में 800 शिकार किए हैं. वह दुनिया के सबसे कामयाब गेंदबाज कहलाते हैं. लेकिन उनके विकटों में बाएं हाथ के बल्लेबाजों का संख्या सिर्फ 191 है. 

शेन वॉर्नर 

ऑस्ट्रेलिया का यह दिग्गज गेंदबाज दुनिया का दूसरा कामयाब बॉलर है, जिसने 708 शिकार किए हैं. उन्होंने पूरे करियर में 172 बार लेफ्टहैंडर्स के विकेट लिए हैं. 

जेम्स एंडरसन

इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन अपने करियर में कुल 690 शिकार किए, इनमें से 214 विकेट लेफ्टहैंडर्स के हैं. यानी, अगर कोई गेंदबाज अश्विन के करीब है तो वह एंडरसन हैं.

कुंबले, कपिल और हरभजन काफी पीछे

अनिल कुंबले, कपिल देव और हरभजन सिंह टेस्ट में 400 से ज्यादा शिकार कर चुके हैं. लेकिन इन दिग्गजों में से किसी एक ने भी 200 लैफ्टहैंडर्स का शिकार नहीं किया. 

किसने-कितने शिकार किए

अनिल कुंबले ने 167, हरभजन सिंह ने 139 और कपिल देव ने 87 बार बाएं हाथ के बैटर्स को आउट किया है. भारतीय गेंदबाजों में अश्विन ही टॉप पर हैं.