IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

‘ऐतिहासिक जीत…’ विमेंस वर्ल्ड कप जीतने पर पीएम मोदी ने दी टीम को बधाई

भारत का ICC चैंपियनशिप टाइटल जीतने का लंबा इंतजार आखिरकार नवी मुंबई में खत्म हुआ, जहां हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया.

X & Pinterest
Shilpa Srivastava

नई दिल्ली: भारत का ICC चैंपियनशिप टाइटल जीतने का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म हुआ. टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की कप्तानी के साथ टीम ने इतिहास रच दिया. महिला विश्व कप 2025 का फाइनल मैच डॉ. डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में खेला गया था, जिसमें भारत ने साउथ अफ्रीका को हरा दिया.

इस जीत के साथ भारत ने पहली बार ICC ट्रॉफी जीती. इससे वन डे इंटरनेशनल (ODI) में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड जैसे क्रिकेट दिग्गजों के साथ विश्व चैंपियन बन गया. कई नेताओं और सेलिब्रिटीज ने टीम को बधाई दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने टीम को बधाई देते हुए एक्स पर पोस्ट किया.

पीएम नरेंद्र मोदी ने दी टीम को बधाई:

पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया- ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत. फाइनल में उनकी परफॉर्मेंस बेहतरीन स्किल और कॉन्फिडेंस से भरी थी. पूरे टूर्नामेंट में टीम ने जबरदस्त टीम वर्क और लगन दिखाई. हमारी खिलाड़ियों को बधाई. यह ऐतिहासिक जीत भविष्य के चैंपियंस को खेल अपनाने के लिए मोटिवेट करेगी. देखें पोस्ट-

इस जीत को भारत में महिला क्रिकेट के लिए एक टर्निंग प्वाइंट के तौर पर देखा जा रहा है. यह हजारों युवा लड़कियों को इस खेल को अपनाने के लिए प्रेति करेगा. वर्षों की कड़ी मेहनत और टीम इंडिया की यह जीत इस बात की याद दिलाती है कि लगन और विश्वास हमेशा रंग लाती है.