नई दिल्ली: भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने कुछ दिनों पहले टेनिस खिलाड़ी हिमान मोर के संग शादी रचाई थी. इसके बाद अब दोनों ने शादी रिसेप्शन पार्टी रखी थी, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत हुए.
इस खास मौके का एक वीडियो सोशल मीडिया खूब धमाल मचा रहा है, जिसमें पीएम मोदी नवविवाहित जोड़े को उपहार देते, उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते और बातचीत करते नजर आ रहे हैं. प्रधानमंत्री ने दोनों को आशीर्वाद दिया और उनकी नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दीं.
बता दें गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने इसी साल जनवरी में टेनिस खिलाड़ी हिमानी मोर से शादी की थी. दोनो ने अपनी शादी बेहद निजी तरीके से की थी, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी लोग शामिल थे. शादी के बाद नीरज ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर इस खुशखबरी को लोगों के साथ साझा किया था.
शादी के करीब एक साल बाद नीरज और हिमानी ने रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया. 26 दिसंबर को हरियाणा के करनाल में पहला रिसेप्शन हुआ, जबकि 27 दिसंबर को दिल्ली के द लीला पैलेस में दूसरा रिसेप्शन रखा गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली में आयोजित रिसेप्शन में कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे.
कल दिल्ली में हुए रिसेप्शन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मोदी जोड़े को आशीर्वाद देते हुए नजर और उपहार देते हुए नजर आ रहे हैं.
इससे पहले नीरज चोपड़ा और हिमानी मोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर भी मुलाकात कर चुके हैं. उस मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि उन्होंने नीरज और हिमानी से खेल समेत कई विषयों पर बातचीत की.
PM @narendramodi ji at the wedding reception of world champion & Olympics twin medal winner Neeraj Chopra in #Delhi pic.twitter.com/8f4srZOfTO
— Gautam Agarwal 🇮🇳 (@gauagg) December 28, 2025
नीरज चोपड़ा भारत के सबसे सफल एथलीटों में से एक हैं. उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भाला फेंक में भारत को स्वर्ण पदक जीताकर इतिहास रच दिया था. इसके बाद पेरिस ओलंपिक 2024 में उन्होंने रजत पदक हासिल किया. वहीं वे वर्ल्ड चैंपियनशिप और डायमंड लीग में भी गोल्ड मेडल जीत चुके हैं.
वहीं अगर हिमानी मोर की बात करें तो वह एक पूर्व टेनिस खिलाड़ी हैं. उन्होंने अमेरिका की फ्रैंकलिन पीयर्स यूनिवर्सिटी, न्यू हैम्पशर से स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में डिग्री हासिल की है. इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली के मिरांडा हाउस से पॉलिटिकल साइंस और फिजिकल एजुकेशन की पढ़ाई भी की है.