YouTube Live के दौरान पत्नी को मारने दौड़ा, देखें पाकिस्तानी क्रिकेट एक्सपर्ट की करतूत
Cricket Expert Tries To Hit Wife during YouTube Live: सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के एक क्रिकेट एक्सपर्ट्स का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने पत्नी को मारने की कोशिश की है.
Cricket Expert Tries To Hit Wife during YouTube Live: पाकिस्तानी क्रिकेट एक्सपर्ट मोहसिन अली ने लाइव वीडियो कॉल के दौरान अपनी पत्नी को मारने की कोशिश की है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. जिसमें साफ देखा जा रहा है कि वो एंकर से बातचीत कर रहे थे तभी पत्नी ने बीच में दखल दिया. पत्नी की आवाज से अली झल्ला गए और पलटकर उन्हें मारने की कोशिश की. जब इसे लेकर जब एंकर ने अली से सवाल किया तो पहले वो भड़के फिर अपने बचाव में सफाई भी दे डाली.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो साफ देखा जा सकता है कि एंकर रिजवान हैदर ने क्रिकेट पर चर्चा की शुरुआत की थी. दोनों के बीच बातचीत चल रही रही थी कि इसी बीच एक महिला की आवाज सुनाई दी. ये आवाज मोहसिन अली की पत्नी की थी, जिसे उन्होंने मारने की कोशिश की.
सफाई में क्या बोले मोहसिन अली
मोहसिन अली की इस हरकत पर जब एंकर हैदर ने सवाल किया तो वो भड़क गए और कहने लगे कि मेरी शादी को 31 साल हो गए हैं. हम मां, बहन और बीबी का सम्मान करते हैं, तभी इतने साल गुजार लिए.
लोगों ने कहा- ये तो फ्रेस्टेड हस्बैंड
मोहसिन अली की इस हरकत से सोशल मीडिया यूज हैरान हैं और अली की खूब आलोचना भी हो रही है. एक यूजर ने लिखा 'ये तो चाचा के लिए नॉर्मल है'. एक यूजर ने गुस्से में आकर पूछ लिया कि 'यह सच में क्रिकेट एक्सपर्ट्स हैं'? वहीं एक अन्य यूजर ने मोहसिन अली कोफ्रेस्टेड हस्बैंड करार दिया है.