menu-icon
India Daily

PAk vs NZ: क्रिकेट मैच है या जंग का मैदान? स्टेडियम के ऊपर फाइटर जेट उड़ाने लगा पाकिस्तान

पाकिस्तान ने एक साथ F-16, JF-17 और K-8 जैसे फाइटर जेट उड़ाए. इसका वीडियो वायरल हो रहा है. पाकिस्तान इससे अपनी ताकत दिखाना चाहता है. भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं गई है. भारत के सारे मैच दुबई में खेले जाएंगे.

Gyanendra Sharma
PAk vs NZ: क्रिकेट मैच है या जंग का मैदान? स्टेडियम के ऊपर फाइटर जेट उड़ाने लगा पाकिस्तान
Courtesy: Social Media

पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मैच में खेला जा रहा है.  कराची के नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने है. मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी की गई. इस दौरान पाकिस्तानी वायु सेना ने फाइटर जेट उड़ाकर ताकत दिखाने की कोशिश की. रिपोर्ट के मुताबिक किसी क्रिकेट इवेंट में पहली बार फाइटर जेट को उड़ाया गया. 

पाकिस्तान ने एक साथ  F-16, JF-17 और K-8 जैसे फाइटर जेट उड़ाए. इसका वीडियो वायरल हो रहा है. पाकिस्तान इससे अपनी ताकत दिखाना चाहता है. भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं गई है. भारत के सारे मैच दुबई में खेले जाएंगे. 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा. 

कई साल के बाद पाकिस्तान में कोई आईसीसी टूर्नामेंट खेला जा रहा है. सभी टीम कई सवालों के साथ पाक धरती पर खेलने गई है. मैच की बात करें तो पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीता और उन्होंने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. 

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवेन

न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11

डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, विलियम ओरूक.

पाकिस्तान की प्लेइंग 11

फखर जमान, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद.