Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

'इतना जलील हुए हैं...', बांग्लादेश से हार पर पाक क्रिकेटर का 'रोना-धोना'

बांग्लादेश से मिली हार को पाकिस्तान पचा नहीं पा रहा है. पूर्व क्रिकेटर जमकर टीम की आलोचना कर रहे हैं. मैच के बारे में बात करते हुए पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल ने खिलाड़ियों और टीम मैनेजमेंट पर अपनी पिछली गलतियों को न सुधारने के लिए जमकर निशाना साधा.

India Daily Live

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को उसके घर में हरा दिया. रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट में बांग्लादेश के हाथों पाकिस्तान की हार से पूरा देश गुस्से में है. पूर्व क्रिकेट यूट्यूब चैनल पर बैठकर भर-भरकर टीम को लताड़ रहे हैं. बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 10 विकेट से हराकर खेल के सबसे लंबे प्रारूप में अपने विरोधियों पर पहली जीत दर्ज की. 

मैच के बारे में बात करते हुए पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल ने खिलाड़ियों और टीम मैनेजमेंट पर अपनी पिछली गलतियों को न सुधारने के लिए जमकर निशाना साधा. अकमल ने पिछले पांच सालों में विश्व क्रिकेट में पाकिस्तान की वैश्विक बेइज्जती के लिए खिलाड़ियों और अधिकारियों को दोषी ठहराया.

पिछले 5 सालों से कुछ नहीं सीखा

अपने यूट्यूब चैनल बोलते हुए अकमल ने कहा कि ये तो रिजवान ने 50 किया और स्कोरबोर्ड चलाया वरना पारी से हारते. ये इतनी बुरी हार है कि भूली नहीं जाएगी. आप किसी का बुरा सोचोगे तो आपके साथ भी बुरा ही होगा. आपने पिछले 5 सालों से कुछ नहीं सीखा. आप जिम्बाब्वे से हार गए. पिछले साल आप एशिया कप से बाहर हो गए थे. अभी आप इतना ज़लील हुए हैं विश्व कप में, पाकिस्तान क्रिकेट का विश्व स्तर पर मज़ाक बन चुका है. आप एक पारी से हार गए. आपने पिछले 5 वर्षों में कुछ भी नहीं सीखा. आप पिछले साल एशिया कप से हार गए थे. 

अकमल ने बांग्लादेश के खिलाड़ियों को शानदार धैर्य दिखाते हुए हार के मुंह से जीत छीनने के लिए बधाई दी. साथ ही उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के रवैये पर सवाल उठाए, जो मैच पर पकड़ खोने के बावजूद ड्रेसिंग रूम में हंसते हुए देखे गए.

क्लब क्रिकेटर भी इस तरह नहीं खेलते

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के लिए यह मुश्किल समय था, लेकिन उनके बल्लेबाजों ने रन बनाए. उन्हें टेस्ट बचाना था और उन्होंने न केवल ऐसा किया, बल्कि मैच भी जीता. उन्होंने मूल रूप से पाकिस्तान क्रिकेट को बेनकाब कर दिया. और हमारे खिलाड़ी क्लब क्रिकेटरों की तरह बल्लेबाजी कर रहे थे. माफ कीजिए, क्लब क्रिकेटर भी इस तरह नहीं खेलते. हमारी सोच खराब थी. खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में हंस रहे थे, कोई गंभीरता नहीं थी क्योंकि उन्हें पता था कि कोई कुछ नहीं पूछेगा. ऐसा लगता है कि आप मजे के लिए खेल रहे हैं.