ओडिशा क्रिकेट का सुनहरा दिन, स्वस्तिक सामल ने विजय हजारे ट्रॉफी में ठोकी डबल सेंचुरी, रचा इतिहास
विजय हजारे ट्रॉफी में सौराष्ट्र के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ओपनर स्वस्तिक सामल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक नया रिकॉर्ड बना दिया. उन्होंने अपनी पारी के दौरान दोहरा शतक जड़ डाला.
बेंगलुरु: विजय हजारे ट्रॉफी के पहले दिन बल्लेबाजों ने रनों की आंधी ला दी है. कई बल्लेबाजों के लिए 24 दिसंबर का दिन बेहद खास रहा. बहुत से ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने टूर्नामेंट में अपने बल्ले का जोर दिखाया है. ऐसे ही ओडिशा के एक खिलाड़ी ने 24 दिन का ऐतिहासिक बन गया.
विजय हजारे ट्रॉफी में सौराष्ट्र के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ओपनर स्वस्तिक सामल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक नया रिकॉर्ड बना दिया. उन्होंने अपनी पारी के दौरान दोहरा शतक जड़ डाला.
स्वस्तिक ने जड़ा दोहरा शतक
विजय हजारे में अलूर में खेले गए इस मैच में स्वस्तिक सामल ने 169 गेंदों में 212 रनों की जबरदस्त पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 21 चौके और 8 छक्के लगाए. उनकी इस पारी की बदौलत ओडिशा ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 345 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. सौराष्ट्र जैसी मजबूत टीम के सामने यह स्कोर काफी अहम माना जा रहा है.
ओडिशा के लिए दोहरा शतक जड़ने वाल पहले खिलाड़ी बने
स्वस्तिक ने अपनी इस आक्रामक पारी से एक रिकॉर्ड बना दिया है. उन्होंने अपनी इस पारी के साथ ही लिस्ट ए क्रिकेट में ओडिशा की ओर से दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए.
इतना ही नहीं, यह विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास का पांचवां सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी है. उन्होंने यशस्वी जायसवाल के 2019 में बनाए गए 203 रनों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है.
कुछ ऐसा रही ओडिशा की पारी
अब अगर मैच की बात करें तो मैच की शुरुआत ओडिशा के लिए कुछ खास नहीं रही. टीम ने 11.5 ओवर में महज 59 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे. ऐसे मुश्किल समय में स्वस्तिक सामल ने कप्तान बिप्लब सामंतराय के साथ मिलकर पारी को संभाला. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 261 रनों की शानदार साझेदारी हुई, जिसने मैच की तस्वीर ही बदल दी. इस साझेदारी में सामंतराय ने भी शतक लगाया, जबकि सामल ने अकेले 156 रन जोड़े.
स्वस्तिक सामल आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर आउट हुए, लेकिन तब तक टीम मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी थी. खास बात यह भी है कि हाल ही में वह आईपीएल 2026 की नीलामी में शामिल हुए थे, हालांकि उन्हें अपने लिए कोई खरीदा नहीं मिला.
और पढ़ें
- 15 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में लौटते ही कोहली ने लगाया 'विराट' शतक, चेज मास्टर की बैटिंग में दिखी इंटरनेशनल क्रिकेट वाली आग
- 10 साल बाद रोहित शर्मा की घरेलू क्रिकेट में धांसू वापसी, न्यूजीलैंड सीरीज से पहले दिखाया विकराल रूप, 175 के स्ट्राइक रेट से बनाए रन
- ईशान किशन ने 33 गेंदों में सेंचुरी जड़कर टी 20 वर्ल्ड कप टीम में एंट्री का मनाया जश्न, विजय हजारे में खेली तूफानी पारी