menu-icon
India Daily

'अगर रसेल एक पैर पर भी खेलें तो...' मोहम्मद कैफ ने KKR को दी सलाह, क्यों कहा 25 करोड़ का हुआ फ्रॉड

तीन बार की आईपीएल चैंपियन रही कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन इस सीजन काफी निम्न स्तर का रहा है. जिस कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने कोलकता नाइट राइडर्स के लिए एक अहम सुझाव दिया है. 

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
'अगर रसेल एक पैर पर भी खेलें तो...' मोहम्मद कैफ ने KKR को दी सलाह, क्यों कहा 25 करोड़ का हुआ फ्रॉड
Courtesy: ANI

नई दिल्ली: तीन बार की आईपीएल चैंपियन रही कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन इस सीजन काफी निम्न स्तर का रहा है. टीम ने अभी तक कुल 5 मैच खेले हैं और अभी तक जीत का खाता खोलने में नाकाम रही है. अब लगातार टीम के प्रदर्शन और कप्तानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं. 

केकेआर का एक मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश में धुल गया था जिस कारण टीम के खाते एक पॉइंट आ गया है. इसी कड़ी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने कोलकता नाइट राइडर्स के लिए एक अहम सुझाव दिया है. 

'अगर आंद्रे रसेल एक पैर पर भी...'

केकेआर के खराब प्रदर्शन के बीच ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने कोलकता नाइट राइडर्स के लिए एक सुझाव दिया है. उन्होंने कहा कि अगर उनके पावर कोच आंद्रे रसेल एक पैर पर भी खेलने को तैयार हैं, तो उन्हें खिलाना चाहिए. उनका यह बयान 14 अप्रैल को एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से केकेआर की हार के बाद आया है. मेरा कहने का मतलब यह है कि अगर आंद्रे रसेल जैसा खिलाड़ी एक पैर पर भी खेलने को तैयार है, तो उसे खिलाना चाहिए. डगआउट में उसकी मौजूदगी ही विपक्षी टीम पर दबाव डालती है. केकेआर को अपने पावर हिटर की कमी महसूस हो रही है. 

केकेआर से साथ हुआ 25.2 करोड़ का फ्रॉड

मोहम्मद कैफ ने आगे कहा कि केकेआर के साथ 25.2 करोड़ रुपये का फ्रॉड हुआ है. फ्रेंचाइजी ने कैमरुन ग्रीन को 25.2 करोड़ रुपये में खरीदा था और वह टूर्नामेंट में पूरी तरह से फ्लॉप साबित हो रहे हैं. अब कैमरन ग्रीन को ही देख लीजिए, उन्हें 25.2 करोड़ रुपये में खरीदा गया था. उन्होंने पांच मैच खेले हैं. शुरुआत में तो उन्होंने गेंदबाजी भी नहीं की.

लेकिन जब उन्होंने गेंदबाजी शुरू की, तो केकेआर लखनऊ के खिलाफ जीत का मैच हार गई. अपना पहला मैच खेल रहे मुकुल चौधरी ने ग्रीन पर हमला बोलकर मैच का रुख पलट दिया. आज रात भी उन्होंने 2 ओवर में 30 रन दिए. बल्लेबाजी में भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं है.

पॉइंट्स टेबल में नीचे से टॉप कर रही केकेआर

केकेआर की शुरुआत इस सीजन काफी निराशाजनक हुई है. केकेआर फिलहाल टूर्नामेंट में कुल पांच मैच खेले हैं जिनमें चार मैच में टीम को हार का सामना पड़ा और पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच बारिश में धुल गया. इस कारण टीम के खाते कम से कम एक अंक है. इसके साथ ही टीम अंक तालिका में दसवें पायदान पर है. 

Topics