T20 World Cup 2026

MI VS KKR: अश्विनी कुमार की तूफानी गेंदबाजी में उड़ी KKR की टीम, मुंबई ने अपनी जमीन पर चखा जीत का स्वाद

IPL 2025 में मुंबई इंडियंस को पहली जीत मिली है. MI ने KKR को 8 विकेट से हरा दिया है. मुंबई की इस सीजन की यह पहली जीत है. इससे पहले खेले गए दोनों मुकाबलों में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा था.

x
Garima Singh

MI VS KKR: IPL 2025 में मुंबई इंडियंस को पहली जीत मिली है. MI ने KKR को 8 विकेट से हरा दिया है. मुंबई की इस सीजन की यह पहली जीत है. इससे पहले खेले गए दोनों मुकाबलों में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा था. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 116 रन का लक्ष्य रखा था. मुंबई को जीत के लिए 117 रनों का टारगेट मिला था, जिसे MI ने 12.5 ओवर में ही हासिल कर लिया.

मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 62 रन रयान रिकेल्टन ने बनाए. इस पारी में 4 चौके और 5 छक्के शामिल थे. रिकेल्टन के अलावा सूर्यकुमार यादव ने 27 और विल जैक्स ने 16 रन बनाए. रोहित शर्मा ने टीम के लिए 13 रन जोड़े.