West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

'जय श्री राम...' MI स्पिनर रघु शर्मा ने पहला IPL विकेट लेने के बाद किया अनोखा सेलिब्रेशन वायरल

मुंबई इंडियंस के एक उभरते स्पिनर ने अपने पहले IPL विकेट को जिस अंदाज में सेलिब्रेट किया, उसने लाखों क्रिकेट प्रेमियों का दिल छू लिया. MI के लेग स्पिनर रघु शर्मा ने टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में पहला विकेट हासिल किया.

X (@mipaltan)
Meenu Singh

मुंबई: सोमवार की शाम मुंबई इंडियंस के नाम रही. 04 मई को मुंबई इंडियंस ने अपने होम ग्राउंड वानखेड़े में लखनऊ सुपर जायंट्स को मात देकर जीत की पटरी पर वापसी की है. टीम हालांकि अब ये जीत भी टीम को प्लेऑफ में नहीं पहुंचा सकती है. कल के मैच में एमआई के कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन सबसे ज्यादा जिस खिलाड़ी की चर्चा हो रही है वह हैं टीम के स्पिनर रघु शर्मा.

मुंबई इंडियंस के एक उभरते स्पिनर ने अपने पहले IPL विकेट को जिस अंदाज में सेलिब्रेट किया, उसने लाखों क्रिकेट प्रेमियों का दिल छू लिया. MI के लेग स्पिनर रघु शर्मा ने टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में पहला विकेट हासिल किया. विकेट के बाद उनका अनोखा जश्न तुरंत चर्चा का विषय बन गया.

पर्ची जश्न ने मचाया धमाल

दरअसल, मुंबई इंडियंस  के लेग स्पिनर रघु शर्मा ने टूर्नामेंट के अपने दूसरे मैच में पहला विकेट चटकाया. उन्होंने युवा बल्लेबाज अक्षत रघुवंशी को अपनी गेंदबाजी के जाल में फंसाकर आउट किया, जिससे टीम को अहम सफलता मिली. विकेट लेने के बाद रघु ने अपनी जेब से एक पर्ची निकाली और उसे सबके सामने दिखाया. 

इस दौरान सूर्यकुमार यादव समेत साथी खिलाड़ी उसे पढ़ने की कोशिश करते नजर आए. अब एमआई ने इस दृश्य को सोशल मीडिया पर साझा किया. नोट में रघु अपने 15 साल लंबे संघर्ष का जिक्र करते हुए भगवान और टीम का आभार जताया. 

जय श्री राम.....

नोट में रघु ने लिखा कि, 'राधे राधे. गुरुदेव की दिव्य कृपा से आज 15 सालों का संघर्ष समाप्त हो गया. मुंबई इंडियंस (ब्लू एंड गोल्ड) ने मुझे ये अवसर दिया उसके लिए उन्हें धन्यवाद. मैं सदा आभारी रहूंगा. जय श्री राम.' 

बता दें रघु ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मैच में चार ओवर डाले इस उन्होंने उन्होंने 36 रन खर्चे और एक विकेट अपने नाम किया.

संघर्ष भरा सफर

रघु शर्मा का IPL तक का सफर बिलकुल भी आसान नहीं था. 33 साल की उम्र में उन्हें यह मौका मिला, जबकि वह सालों से इस एक मौके के लिए मेहनत कर रहे थे.  घरेलू क्रिकेट में लगातार मेहनत और धैर्य ने आखिरकार उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया. 

करियर में बड़ा बदलाव

दिलचस्प बात यह है कि रघु ने अपने करियर की शुरुआत तेज गेंदबाज के रूप में की थी, लेकिन बाद में उन्होंने लेग स्पिन को अपनाया. यही बदलाव उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ और उन्हें एक नई पहचान मिली.