पश्चिम बंगाल में BJP के पहले मुख्यमंत्री 9 मई को लेंगे शपथ, सुवेंदु अधिकारी समेत कई नेताओं के नाम पर अटकलें तेज
पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. बीजेपी 9 मई को अपने मुख्यमंत्री को शपथ दिलाएगी. मुख्यमंत्री की रेस में किन-किन नेताओं का नाम है, यह तो सामने नहीं आया है, लेकिन सुवेंदु अधिकारी जैसे प्रमुख दावेदारों को लेकर अटकलें काफी तेज हैं.
X (@narendramodi)
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. यह एक ऐतिहासिक राजनीतिक बदलाव है. बीजेपी ने ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस के एक दशक से ज्यादा के शासन का अंत कर दिया है. मौजूदा पार्टी का कार्यकाल 6 मई को खत्म हो जाएगा. वहीं, बीजेपी 9 मई को अपने मुख्यमंत्री को शपथ दिलाएगी. मुख्यमंत्री की रेस में किन-किन नेताओं का नाम है, यह तो सामने नहीं आया है, लेकिन सुवेंदु अधिकारी जैसे प्रमुख दावेदारों को लेकर अटकलें काफी तेज हैं.
भाजपा के राज्य अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य के अनुसार, पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को होगा. बता दें कि यह तारीख रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती भी है, जो बंगाल के लिए बेहद अहम है. यहां देखें पोस्ट-