Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

मैच नहीं होना चाहिए...एशिया कप में भारत- पाकिस्तान मैच को लेकर क्रिकेटर ने बताया अपना इरादा

केदार जाधव अकेले नहीं हैं, जो इस मुकाबले के विरोध में आवाज उठा रहे हैं. कई अन्य खिलाड़ी, पूर्व क्रिकेटर और कुछ प्रशंसक भी इस विचार का समर्थन कर रहे हैं कि भारत को पाकिस्तान के साथ क्रिकेट नहीं खेलना चाहिए.

Social Media
Gyanendra Sharma

India vs Pakistan: एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 14 सितंबर को होने वाला है. इस मैच को लेकर भारी विरोध हो रहा है. कई जगहों से विरोध के आवाज उठ रहे हैं. कुछ लोगों द्वारा इस मुकाबले के बहिष्कार की मांग, जिसमें अब भारतीय क्रिकेटर और बीजेपी नेता केदार जाधव का नाम भी जुड़ गया है.

केदार जाधव, जो न केवल एक जाने-माने क्रिकेटर हैं, बल्कि बीजेपी के सक्रिय नेता भी हैं, ने हाल ही में एक बयान देकर इस मुद्दे को और हवा दी है. उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलना चाहिए. जाधव का कहना है कि वह चाहते हैं कि भारत जहां भी खेले, वहां जीत हासिल करे, लेकिन भारत-पाकिस्तान का यह मैच होना ही नहीं चाहिए. उन्होंने अपने बयान में 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र करते हुए इसे एक सफल और महत्वपूर्ण मिशन बताया. जाधव का मानना है कि मौजूदा परिस्थितियों में इस मुकाबले से दूरी बनाना ही उचित है.

कई क्रिकेटर कर चुके हैं विरोध

केदार जाधव अकेले नहीं हैं, जो इस मुकाबले के विरोध में आवाज उठा रहे हैं. कई अन्य खिलाड़ी, पूर्व क्रिकेटर और कुछ प्रशंसक भी इस विचार का समर्थन कर रहे हैं कि भारत को पाकिस्तान के साथ क्रिकेट नहीं खेलना चाहिए. इन लोगों का तर्क है कि खेल और राजनीति को अलग रखना मुश्किल है, खासकर तब जब दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण रिश्ते हों.

हरभजन सिंह कर चुके है मना

हरभजन सिंह भी अपना रुख स्पष्ट कर चुके हैं. उन्होंने कहा था कि क्रिकेट बाद में हैं, देश और उसके वीर जवान उससे पहले. हरभजन सिंह, वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स में भी पाकिस्तान के साथ खेलने से मना करने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे. भज्जी की भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी पाकिस्तान के साथ खेलने से मना किया था. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा था कि ये उस पर निर्भर करता है कि बोर्ड क्या सोचता है.