IPL 2026: 1.65 बिलियन डॉलर में बिकेगी RR! मित्तल परिवार के पास होगा 75 प्रतिशत मालिकाना हक

रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश और दुनिया के बड़े उद्योगपतियों का एक समूह RR को खरीदने जा रहा है. बताया जा रहा है कि लक्ष्मी एन. मित्तल, आदित्य मित्तल और आदर पूनावाला के नेतृत्व वाले समूह ने RR को करीब 1.65 अरब डॉलर में खरीदने का समझौता किया है.

X (@mufaddal_vohra)
Meenu Singh

नई दिल्ली: IPL की दुनिया में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, जहां राजस्थान रॉयल्स की मालिकाना हक को लेकर एक बड़ा सौदा सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश और दुनिया के बड़े उद्योगपतियों का एक समूह आरआर को खरीदने जा रहा है, जिससे क्रिकेट और कॉर्पोरेट जगत दोनों में हलचल मच गई है.

बताया जा रहा है कि लक्ष्मी एन. मित्तल, आदित्य मित्तल और आदर पूनावाला के नेतृत्व वाले समूह ने राजस्थान रॉयल्स और उससे जुड़ी अन्य टीमों पार्ल रॉयल्स और बारबाडोस रॉयल्स को करीब 1.65 अरब डॉलर में खरीद लिया है. हालांकि, इस सौदे को पूरा होने से पहले BCCI, CCI और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल से मंजूरी मिलना जरूरी है.

मित्तल परिवार के पास होगा 75 प्रतिशत मालिकाना हक

रिपोर्ट्स के अनुसार मित्तल परिवार के पास करीब 75 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी, जबकि आदर पूनावाला लगभग 18 प्रतिशत हिस्सेदारी के मालिक हक होंगे, वहीं शेष 7 प्रतिशत हिस्सेदारी मौजूदा निवेशकों के पास ही रहेगी, जिनमें वर्तमान मालिक मनोज बदाले भी शामिल हैं. इस सौदे के 2026 की तीसरी तिमाही तक पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है.

बोर्ड में बड़े नामों की एंट्री

इस डील के बाद राजस्थान रॉयल्स के बोर्ड में कई बड़े नाम शामिल होंगे. इनमें लक्ष्मी मित्तल, आदित्य मित्तल, वनिषा मित्तल-भाटिया और आदर पूनावाला जैसे उद्योगपति शामिल होंगे. इससे फ्रेंचाइजी के संचालन और रणनीति में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

पहले भी हुआ था प्रयास

इससे पहले मार्च में कल सोमानी के नेतृत्व में एक अन्य समूह ने भी फ्रेंचाइजी खरीदने की कोशिश की थी. इस समूह में अमेरिकी कारोबारी और बड़े निवेशक शामिल थे, लेकिन फंडिंग और कुछ अड़चनों के चलते यह सौदा पूरा नहीं हो सका. 

मौजूदा स्वामित्व संरचना

फिलहाल राजस्थान रॉयल्स का स्वामित्व मनोज बदाले की इमर्जिंग मीडिया वेंचर्स के पास है, जिनकी लगभग 65 प्रतिशत हिस्सेदारी है. इसके अलावा रेडबर्ड कैपिटल पार्टनर्स और फॉक्स कॉर्पोरेशन जैसे बड़े निवेशक भी इसमें हिस्सेदार हैं.