Tamil Nadu Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Kerala Assembly Election 2026

'15 साल के बच्चे से कभी इतना डर नहीं लगा', वैभव सूर्यवंशी पर काइल जैमीसन का धमाकेदार बयान

दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के मैच में काइल जैमीसन और 15 साल वैभव सूर्यवंशी के बीच तीखी नोकझोंक हुई. अब इसको लेकर जैमीसन ने एक धमाकेदार बयान दिया है.

X
Ashutosh Rai

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मैच में कई रोमांचक पल देखने को मिले. इन पलों में से सबसे वायरल हुआ तेज गेंदबाज काइल जैमीसन और युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी के बीच हुई जोरदार टक्कर. जैमीसन ने 15 साल के वैभव को आउट करने के बाद अपने स्टाइल में जश्न मनाया. यह मोमेंट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं. वहीं जैमीसन ने इस पल पर एक ऐसी बात बोली, जिसने सबको चौंका कर रख दिया.

जैमीसन का बयान

मुकाबले के बाद आईपीएल की टीम ने एक वीडिया जारी किया. इस वीडियो में काइल जैमीसन 15 साल के वैभव की तारीफ करते दिखें. उन्होंने कहा कि जिंदगी में कभी 15 साल के बच्चे से इतना डर नहीं लगा था. जैमीसन ने बताया कि वैभव के बढ़ते कद ने उन्हें काफी चिंता में डाला था. जैमीसन ने खुशी जताते हुए कहा कि उनकी रणनीति सही काम आने पर उन्हें बहुत बड़ी राहत महसूस हुई.

वैभव के करीब जाकर दिखाया गुस्सा

वैभव को पारी की शुरुआत में आउट करने के बाद जैमीसन जज्बातों पर काबू नहीं रख सके और जश्न मनाने लगें. गेंदबाज को रॉयल्स के ओपनर के करीब जाकर गुस्से में पेश आते देखा गया था. इससे बल्लेबाज भी आसानी से भड़क सकता था.

एक डेमेरिट पॉइंट दिया

घटना को गंभीरता से लेते हुए आईपीएल ने शनिवार को आधिकारिक पुष्टि की कि जैमीसन ने आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन किया है. इसके चलते उन्हें एक डेमेरिट पॉइंट दिया गया है और आगे के लिए कड़ी चेतावनी भी जारी की गई है.

दिल्ली की धमाकेदार जीत

राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 225/6 का विशाल स्कोर खड़ा किया था. दिल्ली कैपिटल्स के दिग्गज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट झटके.दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मैच ऐतिहासिक रहा. उन्होंने 226 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया. यह आईपीएल के इतिहास में उनका सबसे बड़ा रन चेज था. इस सीजन की अपनी चौथी जीत के साथ दिल्ली की टीम पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर मजबूती से पहुंच गई.