T20 World Cup 2026

पाकिस्तान के साथ मैच से पहले केएल राहुल ने उड़ाया गर्दा, रणजी में जड़ा लगातार दूसरा शतक, IPL 2026 में मचाएंगे कहर!

भारत-पाकिस्तान मैच से पहले भारत के दो नामी बल्लेबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन करके फैंस का दिल खुश कर दिया. कर्नाटक के इन दो शेरों ने अपने शतकों से तहलका मचा दिया.

X
Ashutosh Rai

Ranji Trophy: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी है. टीम इंडिया के धमाकेदार बल्लेबाजों ने अपने शानदार प्रदर्शन से फैंस का दिल खुश कर दिया है. उत्तराखंड और कर्नाटक के बीच रविवार को रणजी ट्रॉफी का कड़ा मुकाबला चल रहा है. इस मैच में मयंक अग्रवाल की जगह देवदत्त पडिक्कल को कर्नाटक टीम की कप्तानी दी गई.

पडिक्कल ने शानदार शतक लगाकर खुद को साबित किया. उनके साथी बल्लेबाज केएल राहुल को भी टीम में शामिल किया गया. उन्होंने भी अपनी शानदार पारी और शतक से तहलका मचा दिया. दोनों बल्लेबाजों ने कर्नाटक को मजबूत शुरुआत दी है. राहुल को करुण नायर की जगह टीम में शामिल किया गया और उन्होंने अपनी काबिलियत दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया है. अब फैंस इन दोंनों के भारतीय टीम में वापसी की वेट करेंगे

केएल राहुल की सेंचुरी

भारतीय मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज केएल राहुल ने उत्तराखंड के खिलाफ शानदार पारी खेलते हुए 140 रन बनाए. राहुल ने अपनी पारी के दौरान 11 चौके और पांच छक्के लगाए. राहुल ने कर्नाटक के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. उन्हें फर्स्ट-क्लास मैचों में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए जाना जाता है. अपने अब तक के करियर में उन्होंने 118 मैचों की 206 पारियों में 44.90 के शानदार औसत से 8757 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका सबसे ज़्यादा स्कोर 337 रहा है. कुल मिलाकर, राहुल ने अपने करियर में 24 शतक और 41 अर्धशतक बनाए हैं. 

कर्नाटक की रणजी ट्रॉफी टीम:

देवदत्त पडिक्कल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, केवी अनीश, केएल राहुल, आर. स्मरण, श्रेयस गोपाल, कृतिक कृष्णा, एम. वेंकटेश, विद्याधर पाटिल, विद्वत कवरप्पा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहसिन खान, शिखर शेट्टी, केएल श्रीजीत, ध्रुव प्रभाकर.