T20 World Cup 2026

जय शाह ने IPL टीमों को हड़काया, T20 वर्ल्ड कप से पहले BCCI ने लिया खास फैसला

बीसीसीआई ने कुछ खिलाड़ियों से नाराज है. ईशान किशन टीम से बाहर होने के बाद भी रणजी में नहीं खेल रहे हैं. खिलाड़ियों पर नकेल कसने के लिए बोर्ड कई फैसले लिए हैं.

India Daily Live

T20 WC: भारतीय टीम की नजर टी20 वर्ल्ड कप पर है. आने वाले कुछ महीने काफी अहम रहने वाले हैं. इंग्लैंड के साथ खेले जा रहे टेस्ट सीरीज के बाद आईपीएल की शुरुआत हो जाएगी. भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी अलग-अलग टीमों के साथ इस लीग का हिस्सा बनेंगे. इतने टाइट शेड्यूल के बाद टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है. इसे ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने कुछ कड़े फैसले लिए हैं. 

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी को लगभग हड़काते हुए बता दिया है कि बीसीसीआई सर्वोच्च संस्था है. जो फैसला बोर्ड करेगी वो सभी फ्रेंचाइजी को मानना होगा. जय शान ने ये भी कहा कि कोई खिलाड़ी अगर आईपीएल में खेलते हैं और रणजी ट्रॉफी में नहीं खेलते हैं तो कड़े कदम उठाए जाएंगे. जय शाह यह पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करते नजर आएंगे. 

सभी फ्रेंचाइजियों को खास हिदायत

आईपीएल के पहले खिलाड़ियों के वर्कलोड को देखते हुए बीसीसीआई ने सभी फ्रेंचाइजियों को खास हिदायत दी है. इसकी जानकारी देते हुए पीटीआई से बात करते हुए बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि आईपीएल फ्रेंचाइजी को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के खिलाड़ियों के लिए बीसीसीआई द्वारा निर्धारित वर्कलोड मैनेजमेंट दिशानिर्देशों का पालन करना होगा.

कई बड़े खिलाड़ी रणजी नहीं खेल रहे

दरअसल बात ये है कि हार्दिक पांड्या, ईशान किशन जैसे कई खिलाड़ी टीम से बाहर होने के बाद भी रणजी में अपनी-अपनी राज्य की टीम के लिए नहीं खेल रहे हैं. हार्दिक वर्ल्ड कप में चोट के बाद फिट हो गए हैं और प्रैक्टिस भी कर रहे हैं. ईशान किशन का मामला और टेढ़ा है. साउथ अफ्रीका के दौरे के बीच में ब्रेक पर गए किशन रणजी खेल सकते थे, लेकिन वे झारखंड के लिए नहीं खेल रहे हैं. इन्हीं बातों को लेकर बोर्ड नाराज चल रहा था. बीसीसीआई कोई बहाना बर्दाश्त नहीं करेगा. 

बीसीसीआई कोई भी बहाना बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है. बीसीसीआई किसी खिलाड़ी के आईपीएल खेलने के लिए भी रणजी ट्रॉफी में तीन या चार मैच खेलने पर भी फैसला कर सकता है.