RCB vs LSG, Live Streaming: आज चिन्नास्वामी में डिफेंडिंग चैंपियन RCB और LSG की भिड़ंत, कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग
IPL का 23वां मुकाबला रजत पाटीदार की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच अपनी वरियता की लड़ाई होगी.
बेंगलुरु: IPL का 23वां मुकाबला रजत पाटीदार की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच अपनी वरियता की लड़ाई होगी. दोनों टीमें टूर्नामेंट का अपना पांचवां मैच खेलेंगी। आईपीएल 2026 में LSG का सफर अब तक का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है. ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक कुल चार मैच खेले हैं जिनमें से उन्हें केवल 2 मैच में ही सफलता मिली है और शेष 2 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है.
वहीं, अगर डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी की बात करें तो टीम लीग की शुरुआत से ही खतरनाक फॉर्म में नजर आ रही है. टीम ने इस सीजन चार मैच खेले हैं जिनमें उन्हें केवल एक मैच में ही हार का सामना करना पड़ा है बाकि के तीन मैच में टीम को सफलता ही मिली है. आरसीबी इस सीजन अपना आईपीएल टाइटल डिफेंड करने उतरी है. तो ऐसे में दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला काफी अहम होने वाला है.
RCB vs LSG के बीच मैच कहां खेला जाएगा?
RCB vs LSG IPL 2026 का मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा
RCB vs LSG के बीच मैच कब खेला जाएगा?
RCB vs LSG IPL 2026 में 15 अप्रैल को मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी.
RCB vs LSG के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा?
RCB vs LSG के बीच का मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे शुरू होने वाला है.
RCB vs LSG के बीच टॉस किस समय होगा?
RCB vs LSG के बीच IPL 2026 मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे होगा.
RCB vs LSG का मैच किस टीवी चैनल पर प्रसारित होगा?
RCB vs LSG के बीच IPL 2026 का मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा.
RCB vs LSG मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखी जा सकती है?
RCB vs LSG के बीच IPL 2026 का मैच जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.
RCB vs LSG स्क्वाड
RCB: रजत पाटीदार (कप्तान), फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या , भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, मंगेश यादव, जोश हेजलवुड, जॉर्डन कॉक्स, नुवान तुषारा, विक्की ओस्तवाल। विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल
LSG: ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, शाहबाज अहमद, मयंक यादव , मैथ्यू ब्रीट्ज़के, एनरिक नॉर्टजे, जोश इंग्लिस, हिम्मत सिंह, मोहसिन खान, अर्जुन तेंदुलकर, आकाश महाराज सिंह, अक्षत रघुवंशी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी