T20 World Cup 2026

IPL 2025 Mega Auction: आज इतने बजे से शुरू होगी नीलामी, पहले दिन इन दिग्गजों पर लगेगी बोली

IPL 2025 Mega Auction: जिस पल का सभी को इंतजार था वो घड़ी आ चुकी है. आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन का आयोजन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में होने जा रहा है. आज कई बड़े खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है. जानिए कितने बजे से कहां देख सकते हैं IPL 2025 का मेगा ऑक्शन?

Twitter
Bhoopendra Rai

IPL 2025 Mega Auction: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन की तैयारी पूरी हो चुकी है. आज यानी 24 नवंबर  को मेगा ऑक्शन होना है, जो 25 नवंबर तक चलेगा. 2 दिन तक होने वाली इस नीलामी में इस बार 577 खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है. आईपीएल दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली टी20 क्रिकेट लीग है. हर क्रिकेटर का सपना होता है कि वह इस लीग में खेले. यह लीग युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देता है. आइए मेगा ऑक्शन से जुड़ी तमाम डिटेल जान लेते हैं.

ऑक्शन में कुल 577 खिलाड़ी शामिल हैं. इनमें 367 भारतीय, जबकि 210 विदेशी शामिल हैं. सभी 10 टीमें अपने स्क्वाड में 18 से 25 खिलाड़ी रख सकती हैं.  ऑक्शन के जरिए कुल 210 खिलाड़ियों को खरीदा जा सकता है.



आईपीएल 1015 का मेगा ऑक्शन का लाइव कहां देखें?

आईपीएल 2025 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर इसे लाइव देखा जा सकता है. अगर मोबाइल पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देखना है तो जियो सिनेमा ऐप खोल लें.

रिटेंशन और RTM कार्ड का हाल

इस बार सभी 10 टीमों ने कुल 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया है. कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के पास RTM कार्ड का मौका नहीं है, क्योंकि उन्होंने 6-6 खिलाड़ी रिटेन कर लिए हैं.  वहीं पंजाब किंग्स के पास सबसे ज्यादा 4 RTM कार्ड हैं. उन्होंने केवल 2 खिलाड़ियों को रिटेन किया है.