T20 World Cup 2026

IPL 2024: 4 विदेशी गेंदबाजों के आने से MI का बॉलिंग अटैक हुआ दमदार, बुमराह के साथ बरपाएंगे रफ्तार का कहर

IPL 2024:  आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का बॉलिंग अटैक मजबूत नजर आ रहा है, जिसमें 4 विदेशी स्पीडमास्टर हैं, इन गेंदबाजों ने हाल में बढ़िया प्रदर्शन किया है.

Bhoopendra Rai

IPL 2024: आईपीएल 2024 में अब सिर्फ 2 दिन बचे हैं. 17वें सीजन में मुंबई इंडियंस नए कप्तान के साथ मैदान में उतरेगी. इस बार रोहित शर्मा बतौर बैटर खेलेंगे, जबकि हार्दिक पांड्या को कप्तानी सौंपी गई है.  पिछली बार की अपेक्षा इस बार MI के खेमे में कई बदलाव हुए हैं. बॉलिंग यूनिट मजबूत हुआ है. टीम में 4 विदेशी युवा तेज गेंदबाजों की एंट्री हुई है, जो इस सीजन स्टार बॉलर जसप्रीत बुमराह के साथ मिलकर रफ्तार का कहर बरपाने को पूरी तरह तैयार हैं. नीचे जानिए उनके बारे में...

1. जेराल्ड कोएत्ज़ी (साउथ अफ्रीका)

वनडे विश्व कप 2023 के 8 मैचों में 20 विकेट लिए थे. मुंबई ने उन्हें 5 करोड़ में खरीदा है. उन्हें लिटिल डेल स्टेन कहा जाता है. 

5 करोड़ में खरीदा

149 KPH की रफ्तार से बॉलिंग करने वाला यह गेंदबाज टी20 के 42 मैचों में वो 60 विकेट ले चुका है. 

2. दिलशान मदुशंका (श्रींलका)

23 साल का यह युवा बॉलर अपनी रफ्तार के लिए पहचान रखता है. बाएं हाथ से तेज गेंदबाज करने वाले मदुशंका को एमआई ने उन्हें 4.60 करोड़ रुपये में खरीदा था. 

विश्व कप में दिखाया था जलवा

वनडे विश्व कप 2023 के 8 मैचों में इस बॉलर ने 21 विकेट चटकाए थे. वे पहली बॉल से सटीक गेंदबाजी करते हैं. डेथ ओवर करने में भी माहिर हैं.

3. नुवान तुषारा (श्रीलंका)

नुवान तुषारा श्रीलंकाई महान गेंदबाज लासिथ मलिंग की तरह गेंदबाजी करते हैं. एमआई ने उन्हें 4.8 करोड़ की मोटी रकम देकर अपने साथ जोड़ा है. 

नुवान ने हाल में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 मैच में हैट्रिक ली थी. वे 87 टी20 मैचों में 120 शिकार कर चुके हैं. 

4. ल्यूक वुड (इंग्लैंड)

दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को मुंबई इंडियंस ने जेसन बेहरेनडॉर्फ का रिप्लेसमेंट बनाया है. उन्हें 50 लाख में टीम ने अपने साथ जोड़ा है. 

टी20 में ले चुके हैं 147 विकेट 

न्यूक वुड के पास अच्छी खासी गति है. वो 140 टी20 मैचों में 147 शिकार कर चुके हैं. दुनिया भर में टी20 लीग खेलते हैं. बल्ले से भी हिंटिंग करने की क्षमता है.

आईपीएल 2024 के लिए मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वाड

हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, टिम डेविड, तिलक वर्मा, अर्जुन तेंदुलकर, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, नेहल वढेरा, शम्स मुलानी, विष्णु विनोद, पीयूष चावला, रोमारियो शेफर्ड, गेराल्ड कोएत्जी, दिलशान मदुशंका, श्रेयस गोपाल, नुवान तुषारा, अंशुल कंबोज, नमन धीर, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा, ल्यूक वुड.