T20 World Cup 2026

INDW vs AUSW: पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम ने जीता टॉस, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

INDW vs AUSW: भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के साथ टी20 सीरीज की शुरुआत कर रही है. 3 टी20 मैच की सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

Suraj Tiwari

INDW vs AUSW: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच 3 टी-20 मैच की सीरीज का पहला मैच आज मुंबई में खेला जाना है. इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है.

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की प्लेइंग-11:  एलिसा हीली (कप्तान, विकेटकीपर), बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्राथ, एलिसे पेरी, एशले गार्डनर, फोएबे लिचफील्ड, ग्रेस हैरिस, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन

भारतीय महिला टीम की प्लेइंग-11: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, श्रेयंका पाटिल, रेणुका ठाकुर सिंह, तितास साधु