T20 World Cup 2026

India vs England 5th test: प्रसिद्ध कृष्णा ने टंग को किया चारो खाने चित, वीडियो में देखें कैसे भारत को जीत की दहलीज पर पहुंचाया

प्रसिद्ध कृष्णा ने ओवल टेस्ट के आखिरी दिन मैदान पर बादशाहत साबित की है. हाल ही में हुए रोमांचक मुकाबले में भारत ने असंभव को संभव कर दिखाया और टंग ने प्रसिद्ध को बोल्ड कर खेल का रुख पलट दिया

X
Garima Singh

India vs england 5th test: लंदन के ऐतिहासिक ओवल मैदान पर खेले गए पांचवें टेस्ट के आखिरी दिन भारतीय क्रिकेट टीम ने असंभव को संभव कर दिखाया. प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी ने इंग्लैंड को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने 2-2 की बराबरी के साथ सीरीज को रोमांचक अंजाम दिया.

मैच के अंतिम दिन प्रसिद्ध कृष्णा ने अपनी गेंदबाजी से इंग्लैंड के बल्लेबाजों को बेबस कर दिया. टंग को बोल्ड कर उन्होंने खेल का रुख पलट दिया. भारतीय खेमे में जश्न का माहौल छा गया. 

सिराज का कमाल

सोमवार को जेमी ओवरटन ने कृष्णा की गेंद पर दो चौके जड़े, लेकिन सिराज ने इंग्लैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. सिराज ने पहले जेमी स्मिथ को एक फुल लेंथ गेंद पर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच करवाया. इसके बाद जैमी स्मिथ को आउट करते ही सिराज ने भारत की संभावनाएं प्रबल की, और फिर गस एटकिंसन को क्लीन बोल्ड कर भारत को जीत दिलाई.

कैसे मैच जीता भारत?

मैच के अंतिम पलों में इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रन चाहिए थे, जबकि भारत को चार विकेट. पूरी दुनिया की नजरें हर गेंद पर टिकी थीं. सिराज और कृष्णा की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर भारत को न केवल मैच जिताया, बल्कि सीरीज को बराबरी पर ला खड़ा किया.