'चमत्कार, चमत्कार'...गंभीर-विराट ने मिलकर लगाई 'आग', सोशल मीडिया पर आखिर चल क्या रहा है?

Virat Kohli and Gautam Gambhir: टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच 36 का आंकड़ा रह चुका है. आईपीएल 2024 में जब इन दोनों ने एक दूसरे को लगे लगाया तो सालों पुरानी कंट्रोवर्सी का अंत हो गया. अब गंभीर-विराट खूबसूरत मुस्कुराहट के साथ मिलते हैं. ताजा फोटो में दोनों की झलक सबसे अलग दिख रही है.

Twitter
India Daily Live

Virat Kohli, Gautam Gambhir: गौतम गंभीर और विराट कोहली...क्रिकेट इतिहास में जब-जब इन दो खिलाड़ियों का आमना-सामना हुआ तो माहौल गरम ही रहा, क्योंकि दोनों के बीच अदावत किसी से छिपी नहीं थी, हालांकि आईपीएल 2024 के बाद दोनों के बीच नफरत प्यार में बदल गई. जिसके बाद दोनों जब भी मिले तो स्माइल के साथ एक दूसरे का वेलकम किया. 2 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में गंभीर-विराट की जोड़ी दिखने वाली है. अब गंभीर टीम इंडिया के नए हेड कोच हैं, जबकि विराट सीनियर बल्लेबाज. वनडे सीरीज के आगाज से पहले दोनों ही दिग्गजों की एक फोटो ने सोशल मीडिया पर आग लगा रखी है. इस तस्वीर में विराट और गंभीर के बीच गजब का ब्रोमांस देखने को मिला है.



टी20 में सूपड़ा साफ, अब वनडे की बारी

टीम इंडिया ने तीन मैचों की 20 सीरीज में श्रीलंका का सूपड़ा साफ किया है. इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव कप्तान थे. अब वनडे की बारी है. जिसमें रोहित शर्मा बतौर कप्तान वापसी कर रहे हैं. विराट कोहली भी वनडे विश्व कप 2023 फाइनल के बाद 50 ओवरों का गेम खेलने उतरेंगे. अब 2 अगस्त से यह सीरीज शुरू हो रही है. यह नए हेड कोच गौतम गंभीर के करियर की पहली वनडे सीरीज भी है.

श्रीलंका के खिलाफ भारत का वनडे स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद. सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा.