T20 World Cup 2026

IND vs SA: सेनुरन मुथुसामी ने शतक लगाकर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा

भारत के खिलाफ साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर सेनुरन मुथुसामी ने कमाल की बल्लेबाजी की. उन्होंने सेंचुरी लगाकर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

X
Praveen Kumar Mishra

 गुवाहाटी: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में फिलहाल टीम इंडिया बैकफुट पर नजर आ रही है. अफ्रीकी टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 450 से अधिक का स्कोर बना लिया है.

इस मुकाबले में अफ्रीकी टीम के लिए सेनुरन मुथुसामी ने शानदार बल्लेबाजी की है. उन्होंने शतक लगाकर इतिहास रच दिया है. उनके अलावा मार्को जैंसन ने भी शानदार बैटिंग की और उन्होंने अर्धशतक ठोक दिया है. इसी के साथ भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पहली बार खास रिकॉर्ड बना है.

सेनुरन मुथुसामी ने लगाया शतक

मुथुसामी ने भारत के खिलाफ इस मुकाबले में बेहतरीन बल्लेबाजी की और उन्होंने इतिहास रच दिया है. मुथुसामी ने इस मुकाबले में टेस्ट क्रिकेट के अपने करियर में पहली बार शतक लगाया है. इसी के साथ उन्होंने रिकॉर्ड बना दिया है.

दरअसल, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में साउथ अफ्रीका के किसी बल्लेबाज ने पहली बार ऐसा किया है. बता दें कि मुथुसामी और जैंसन ने 50 से अधिक का स्कोर बनाया. इसी के साथ वे भारत के खिलाफ 7 नंबर या फिर उसके नीचे क्रम पर बल्लेबाजी कर 50+ का स्कोर बनाने वाले अफ्रीकी टीम के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

क्विंटन डी कॉक की लिस्ट में हुए शामिल

मुथुसामी ने भारत के खिलाफ शतक लगाते ही एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वे टीम इंडिया के खिलाफ नंबर 7 या फिर उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाने वाले अफ्रीकी टीम के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले दो खिलाड़ियों ने ऐसा कारनामा किया था.

साल 2019 में विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने शतक लगाया था. उनसे पहले लांस क्लूजनर ने 1997 में केपटाउन में नाबाद 102 रनों की पारी खेली थी. इसी के साथ अब मुथुसामी भारत के खिलाफ ऐसा कारनामा करने वाले अफ्रीका के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं.

मुथुसामी ने बनाए 109 रन

मुथुसामी ने इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की है. उन्होंने इस मुकाबले में 206 गेंदों पर 109 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 10 चौके और 2 छक्के निकले. उनके अलावा मार्को जैंसन ने भी अर्धशतकीय पारी खेली.