menu-icon
India Daily

रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड को लगाई जमकर फटकार, बैजबॉल पर भी साधा निशाना

पर्थ में एशेज 2025 का पहला मुकाबला खेला गया और इस मैच में इंग्लैंड को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद अब रविचंद्रन अश्विन ने बैजबॉल को लेकर सवाल खड़े किए हैं.

mishra
रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड को लगाई जमकर फटकार, बैजबॉल पर भी साधा निशाना
Courtesy: X

नई दिल्ली: भारत के दिग्गज ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंग्लैंड की टीम की जमकर खिंचाई की है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड की बल्लेबाजी जिस तरह ढह गई, उससे अश्विन बेहद नाराज हैं. 

अश्विन ने बैजबॉल के नाम पर हो रही बेपरवाह बल्लेबाजी को सीधे-सीधे लापरवाही बताया और सवाल उठाया कि आखिर लापरवाही की भी कोई सीमा होती है या नहीं? वे काफी गुस्से में दिखाई दिए.

दूसरी पारी में महज 99 रन पर ढेर हुई इंग्लैंड

दूसरे दिन लंच तक इंग्लैंड ने 1 विकेट पर 65 रन बना लिए थे और उसकी लीड 100 रन के पार पहुंच चुकी थी. लगा था कि बैजबॉल का जलवा फिर चलेगा लेकिन इसके बाद जो हुआ वह हैरान करने वाला था. पूरी टीम 164 रन पर सिमट गई. पहली पारी में भी इंग्लैंड सिर्फ 172 रन ही बना पाई थी. दोनों पारियों में बल्लेबाजों ने एक से बढ़कर एक बेकार शॉट खेले.

रविचंद्रन अश्विन ने जमकर साधा निशाना

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर खुलकर कहा, "आखिर लापरवाही कितनी लापरवाही काफी है? मैं सोच रहा हूं कि ‘लापरवाही’ शब्द की भी कोई रेंज बची रहेगी या नहीं? अगर सब कुछ उसी में डालते रहोगे तो लापरवाही भी कितनी लापरवाह हो सकती है?"

उन्होंने आगे कहा, “बल्लेबाजी इकाई के तौर पर आप कितने लापरवाह हो सकते हो? पहले दिन तो तुम 172 रन पर ढेर हो गए थे आखिरी के 5 विकेट 15-20 रन में गिर गए थे. फिर तुम्हारे गेंदबाजों ने मेहनत की ऑस्ट्रेलिया को रोका और 40 रन की बढ़त दिलाई."

गेंदबाजों को नहीं मिला आराम: अश्विन

अश्विन ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "अब बल्लेबाजों का पहला काम तो यह था कि अपने गेंदबाजों को आराम दो, रात भर की नींद दो. राहुल भाई (द्रविड़) हमेशा कहते हैं गेंदबाजों को रात का आराम दो, फिर देखो वे कैसे जवाब देते हैं."

पैट कमिंस-हेजलवुड के बिना भी मिली करारी शिकस्त

अश्विन ने यह भी याद दिलाया कि ऑस्ट्रेलिया के दो मुख्य तेज गेंदबाज पैट कमिंस और जोश हेजलवुड इस मैच में नहीं खेल रहे थे. फिर भी इंग्लैंड बुरी तरह हारी. 

उन्होंने कहा, "मेरे ख्याल से कमिंस और हेजलवुड के बिना ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को पीटा है सचमुच बुरी तरह पीटा है. बैजबॉल शहर आ गया ऐसा सोचकर जो तमाशा किया, उसकी सजा मिली. लापरवाही की क्रिकेट की सजा."