menu-icon
India Daily

IND vs SA: 'मजाक बना रखा है टेस्ट क्रिकेट को', वीडियो में देखें पंत ने कैसे लगाई कुलदीप यादव की क्लास

साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में खेले जा रहे मुकाबले में ऋषभ पंत को गुस्सा आ गया. दरअसल, उन्होंने कुलदीप यादव को जमकर डांट लगाई और इसका वीडियो सामने आया है.

mishra
IND vs SA: 'मजाक बना रखा है टेस्ट क्रिकेट को', वीडियो में देखें पंत ने कैसे लगाई कुलदीप यादव की क्लास
Courtesy: PTI (X)

गुवाहाटी: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन सुबह-सुबह कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी का ध्यान खींच लिया. स्टैंड-इन कप्तान ऋषभ पंत गुस्से में आ गए और अपने साथी खिलाड़ी कुलदीप यादव को स्टंप माइक पर खरी-खोटी सुना दी. 

पंत अक्सर विकेट के पीछे से बात करते हुए नजर आते हैं और कई बार उनका मजाकिया अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता है. इसी वजह थी ओवर रेट की दूसरी वार्निंग.

स्टंप माइक पर गूंजी पंत की डांट

दूसरे दिन की शुरुआत में 88वें ओवर के दौरान अंपायर रिचर्ड केटलबरो ने भारत को दूसरी बार चेतावनी दी. पहले दिन भी एक वार्निंग मिल चुकी थी. अब अगर तीसरी बार ऐसा होता तो 5 रन पेनल्टी लग जाती. 

टाइमर चल रहा था और 60 सेकंड का नियम टूट रहा था. पंत ने पीछे मुड़कर कुलदीप यादव और बाकी खिलाड़ियों को देखा जो आराम से जगह ले रहे थे. बस फिर क्या था, पंत भड़क गए.

ऋषभ पंत ने कुलदीप यादव की लगाई क्लास

ऋषभ पंत ने कहा, "यार, 30 सेकंड का टाइमर है. घर पे खेल रहे हो क्या? एक बॉल डाल जल्दी. यार कुलदीप, दोनों बार वार्निंग ले ली तूने. पूरा एक ओवर थोड़ी चाहिए? मजाक बना रखा है टेस्ट क्रिकेट को." 

ये बातें स्टंप माइक में कैद हो गईं और सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. फैंस को पंत का ये गुस्सा देखकर मजा आ गया कोई बोला "कप्तान बनते ही रोहित शर्मा मोड ऑन", कोई बोला "अब टीम में डिसिप्लिन आएगा"

यहां पर देखें ऋषभ पंत के गुस्से का वीडियो-

 

ICC का नया स्टॉप-क्लॉक नियम क्या है?

इस साल से टेस्ट क्रिकेट में भी स्टॉप-क्लॉक नियम लागू हो गया है. पहले ये सिर्फ वनडे और टी20 में था. अब हर ओवर खत्म होने के 60 सेकंड के अंदर अगला ओवर शुरू करना जरूरी है. दो बार चेतावनी मिलती है. तीसरी बार से हर गलती पर बल्लेबाजी करने वाली टीम को 5 रन पेनल्टी. 

हर 80 ओवर बाद काउंट रीसेट हो जाता है. इस नियम की वजह से कई टीमों को दिक्कत हो रही है लेकिन भारत को तो लगातार वार्निंग मिल रही थीं.मैच में क्या चल रहा है?इस बीच दक्षिण अफ्रीका ने अपना दबदबा बनाए रखा.

Topics