वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में पाकिस्तान चैंपियंस के कप्तान यूनिस खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. सेमीफाइनल में दोनों टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया और शानदार अंदाज में मुकाबले जीते. इंडिया चैंपियंस ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस को 86 रनों से मात दी थी.
ये फाइनल रोमांच से भरा रहने वाला है. भारत और पाकिस्तान के बीच एक और फाइनल खेला जा रहा है. युवराज सिंह के पास अपनी टीम को चैंपियन बनाने का मौका है. सेमीफाइनल में युवराज सिंह अपने पुराने रंग में दिखे और जमकर छक्के मारे. युवराज सिंह ने सिर्फ 28 गेंदों पर 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 59 रन बनाए.
भारत ने शानदार शुरुआत की है. 10 आवरों में 2 विकेट खोकर 89 रन बना लिया है. अंबाती रायडू और 43 रन और गुरकीरत सिंह 24 रन बनाकर खेल रहे हैं. 157 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने दो विकेट गंवा दिए हैं. रॉबिन उथप्पा (10) और सुरेश रैना (04 रन) आमिर यमीन के एक ही ओवर में अपना विकेट गंवा बैठे.
भारत के सामने 156 रनों का टारगेट
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 156 रन बनाए हैं. शोएब मलिक ने सबसे ज्यादा 36 गेंद में 41 रन की पारी खेली. कामरन अकमल ने 19 गेंद में 24 रन और शोएब मकसूद ने 12 गेंद में 21 रन का योगदान दिया. मिस्बाह उल हक 18 रन की पारी खेलकर रिटायर्ड हर्ट हुए, वहीं कप्तान युनूस खान ने सात रन का योगदान दिया.
11 ओवर के बाद पाकिस्तान चैंपियंस की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 80 रन बना लिए हैं. मिस्बाह-उल-हक और शोएब मलिक खेल रहे हैं.
पांच ओवर में पाकिस्तान चैंपियंस का स्कोर- 43/2
पांच ओवर का खेल पूरा हुआ. पाकिस्तान चैंपियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 43 रन बनाए हैं. शोएब मसूद 21 रन और शर्जिल खान 12 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट चुके हैं. भारत के लिए अनुरीत सिंह ने शर्जिल खान के रुप में पहला विकेट लिया, वहीं शोएब मसूद का विकेट विनय कुमार के नाम रहा. कामरन अकमल और शोएब मलिक की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है.