IND vs PAK: T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत ने पाकिस्तान को कहां कितने बार धूल चटाई? कब मिली मात, यहां जानें पूरा लेखाजोखा

आज शाम सात बजे कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला होने वाला है. जिसके लिए दोनो टीमों ने अपनी कमर कस ली है. लेकिन उससे पहले आपको बताते हैं कि भारत पाकिस्तान को कब और कितनी बार धूल चटाई है.

Pinterest
Meenu Singh

नई दिल्ली: क्रिकेट प्रेमियों के लिए वह दिन फिर से दस्तक देने वाला है, जब मैदान पर सिर्फ खेल नहीं, बल्कि जज्बात भी भिड़ेंगे. मौजूदा आईसीसी टी20 विश्व कप में आज शाम सात बजे भारत और पाकिस्तान को ग्रुप स्टेज का का मैच खेलना है. पारंपरिक चीर प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भिड़ेंगी. इसके लिए फैंस का उत्साह देखने लायक है.

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का इतिहास काफी दिलचस्प रहा है. अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 16 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें भारत ने 12 बार जीत दर्ज की है. पाकिस्तान को तीन मुकाबलों में सफलता मिली है, जबकि एक मैच बराबरी पर छूटा था. आंकड़े भले ही भारत के पक्ष में हों, लेकिन हर बार यह टकराव नए रोमांच के साथ सामने आता है.

 टी20 विश्व कप में पहली टक्कर

आज भारत पाक मैच शुरु होने से पहले आपको बताते हैं कि दोनो टीमों की राइवलरी कितनी पुरानी है. दोनो टीमों के बीच टी20 विश्व कप में  पहली बार 14 सितंबर 2007 में भिड़ंत हुई थी. जहां 141-141 रनों पर  मैच टाई रहा था. इसके बाद 24 सितंबर 2007 को खेले गए मैच में भारत ने पांच रन से जीत हासिल कर बढ़त बनाई. 

7-1 से भारत कर रहा बादशाहत

टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की बादशाहत रही है. दोनो चीर प्रतिद्वंदी के बीच टी20 विश्व कप में कुल 8 मुकाबले हुए हैं जिनमें भारत ने सात मैच में बाजी मारी है और पाकिस्तान ने केवल एक ही मैच को अपने नाम करने में सफल रहा है. 

2012 में भारत ने आठ विकेट से जीत दर्ज की। 21 मार्च 2014 को सात विकेट से और 19 मार्च 2016 को छह विकेट से जीत हासिल कर टीम इंडिया ने अपना वर्चस्व कायम रखा.

टी20 विश्व कप में IND vs PAK मैच की सूची

  • 14 सितंबर 2007: मैच 141-141 रनों पर बराबरी
  • 24 सितंबर 2007: भारत ने 5 रनों से जीत हासिल की
  • 30 सितंबर 2012: भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की
  • 21 मार्च 2014: भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल की
  • 19 मार्च 2016: भारत ने 6 विकेट से जीत हासिल की
  • 24 अक्टूबर 2021: पाकिस्तान ने 10 विकेट से जीत हासिल की
  • 23 अक्टूबर 2022: भारत ने 4 विकेट से जीत हासिल की
  • 9 जून 2024: भारत ने 6 रनों से जीत हासिल की

2022 में जीता था आखिरी मुकाबला

भारत बनाम पाकिस्तान मैच में भारत एकतरफा राज कर रहा है. बता दें पाकिस्तान टीम ने आखिरी बार भारत को साल 2022 में एशिय कप के मुकाबले में हराया था. 

वहीं 24 अक्टूबर 2021 को पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज कर विश्व कप में भारत के खिलाफ अपनी पहली सफलता पाई थी. इस मैच के बाद टी20 विश्व कप में पाकिस्तान ने भारत को किसी भी मैच में मात नहीं दी है.