नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 दिन प्रतिदिन और रोमांचक होता जा रहा है. यहां पर हर मैच एक अलग रोमांच लेकर आता है, जोकि फैंस को सांसे थामने पर मजबूर कर देती हैं. ऐसा ही कुछ हुआ कल न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के मैच में. कल यानी की 14 फरवरी 2026 को T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच ग्रुप स्टेज का मैच खेला जा रहा था. जिसमें डेरिल मिशेल ने रयान रिकेल्टन का एक शानदार बाउंड्री कैच लपका.
अपने बल्ले से धमाल मचा रहे रियान रिकल्टन महज 21 रन बनाकर ही आउट हो गए. कीवी टीम ने मैच में 175 रन बनाए थे, हालांकि अफ्रीकन प्लेयर एडन मार्करम की आक्रामक बल्लेबाजी से साउथ अफ्रीका ने मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम किया.
कल न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिला जिसमें अफ्रीकन टीम ने 7 विकेट से अपने नाम किया. हालांकि उससे पहले साथ अफ्रीका के रिकल्टन ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में अपनी विकेट गंवा दी. उन्होंने गेंद को हवा में लॉन्ग-ऑन की दिशा में खेला, जहां पहले से ही न्यूजीलैंड के सैनिक डैरिल मिशेल तैनात थे.
मिशेल ने बाउंड्री लाइन के पास बेहतरीन संतुलन और फुर्ती का प्रदर्शन किया. पहले रिवर्स-कप तकनीक से गेंद को थामा, फिर जब उन्हें यह महसूस हुआ कि वह सीमा रेखा से बाहर जा सकते हैं तो उन्होंने गेंद को हवा में अंदर की ओर उछाला और जल्दी से अंदर आकर गेंद को लपक लिया. इस कैच के बाद रिकल्टन को 11 गेदों पर 21 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा.
What a grab! 🤯
A sensational catch from Daryl Mitchell cuts short Ryan Rickelton’s blazing cameo.
ICC Men’s #T20WorldCup | #NZvSA | LIVE NOW 👉https://t.co/QWNvn10eTj pic.twitter.com/l8uRRtBaAN— Star Sports (@StarSportsIndia) February 14, 2026Also Read
- India vs Pakistan Live Score, T20 World Cup: कोलंबो में होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, क्या बारिश डालेगी खलल?
- भारत से मुकाबले से पहले कांपा पाकिस्तान! वीडियो में देखें डगआउट में भयानक सांप निकलने से खिलाड़ियों में दहशत
- IND vs PAK: नेट्स पर सूर्यकुमार यादव ने उस्मान तारिक के एक्शन को किया कॉपी, वीडियो में देखें कैसे अभिषेक शर्मा को कराई बैटिंग प्रैक्टिस
नए बल्लेबाज के रूप में देवाल्ड ब्रेविस क्रीज पर आए और आते ही चौका जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए. गेंद बाउंड्री की ओर तेजी से गई, जिसे ग्लेन फिलिप्स ने रोकने की कोशिश भी की, लेकिन नाकाम रहे. ओवर की आखिरी गेंद डॉट रही.
कल की जीत के साथ ही साउथ अफ्रीका ने पहले ही सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है. अफ्रीका सुपर 8 में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है. बता दें ग्रुप डी में अफ्रीका ने अब तक 3 मैच खेले हैं और टीम ने तीनों ही मैच में अपनी जगह पक्की की है. टीम अब 6 प्वाइंट्स के साथ ग्रुप डी में शीर्ष पर काबिज है.