menu-icon
India Daily

IND vs PAK: भारत की प्लेइंग XI में अभिषेक शर्मा की वापसी तय, कुलदीप को मिलेगा मौका, यहां जानें सारें समीकरण

फैंस को इतने दिनों से जिस घड़ी का इंतजार था वह अब आ चुकी है. टी20 विश्व कप 2026 का सबसे हाई प्रोफाइल भारत पाकिस्तान मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
IND vs PAK: भारत की प्लेइंग XI में अभिषेक शर्मा की वापसी तय, कुलदीप को मिलेगा मौका, यहां जानें सारें समीकरण
Courtesy: Pinterest

IND vs PAK: फैंस को इतने दिनों से जिस घड़ी का इंतजार था वह अब आ चुकी है. टी20 विश्व कप 2026 का सबसे हाई प्रोफाइल भारत पाकिस्तान मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना है. अभी से लगभग 24 घंटे बाद सबसे बड़ा क्रिकेट मुकाबला होने वाला है. आखिरकार सभी विवादों के बाद अब दोनो टीमें कल 15 फरवरी को भिड़ने वाली हैं, जिसके लिए टीम पहले ही कोलंबो पहुंच चुकी है. तो अब इस मैच के लिए हम आपको दोनो टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन के  बारे में बताने जा रहे हैं. 

अभिषेक शर्मा की हो सकती है एंट्री

भारत के लिए कल का मुकाबला काफी अहम होने वाला है. जिस कारण भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव अपने आक्रामक  ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्लेइंग में वापसी करवाना चाहेंगे. अभिषेक ऐसे बल्लेबाज हैं जोकि पहले गेंद से ही चौके छक्कों की बरसात करना शुर कर देते हैं. हालांकि टीम के कॉम्बिनेशन में ज्यादा बदलाव नहीं होगा लेकिन संजू की जगह टीम में अभिषेक को वापसी तय है.

खोल सकते हैं खाता

बता दें अभिषेक शर्मा को अगर कल के मैच मे शामिल किया जाता है तो यह उनका दूसरा विश्व कप का मुकाबला होगा. हालांकि अभी तक अभिषेक ने टूर्नामेंट में अपना खाता नहीं खोला है. उन्हें पहले मैच यूएसए के खिलाफ खेलने का मौका मिला था लेकिन वह उस मुकाबले में शून्य पर ही आउट हो गए थे. वहीं गेंदबाजी में भी एक बदलाव टीम इंडिया कर सकती है. अपने सबसे अनुभवी स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को वो कोलंबो की परिस्थितियों को देखते हुए टीम में जगह दे सकती है लेकिन सबसे बड़ी सिरदर्दी ये है कि तब भारत को रिंकू सिंह को बाहर करना होगा. इसके अलावा शायद टीम मैनजमेंट कोई और खतरा मोल ले.

बल्लेबाजी में करना होगा सुधार

भले ही टीम मौजूदा समय में विश्व की नंबर वन टी20 टीम है लेकिन इसके बावजूद टीम इस टूर्नामेंट में अपनी क्षमता के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. पिछले दो मैचों में टीम की बल्लेबाजी चिंता का विषय बनी हुई है. खासकर स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ. कोलंबों में पाकिस्तान अपने मैच खेल रही है और वहां यहां कि स्पिन पिचों में बेहतर सामन्जस्य बैठा सकी है. 

मजबूती बन रही कमजोरी

एक समय में जो स्पिन भारतीय टीम की सबसे बड़ी ताकत हुआ करती थी आज वही टीम की कमजोरी बनती जा रही है. भारतीय बल्लेबाजों  को इन दिनों स्पिनर्स के खिलाफ संघर्ष करते देखा जा सकता है. पिछले दोनो ही मैच में बल्लेबाजों की समस्या स्पिनर्स ही बने हैं. यूएसए के खिलाफ महज 77 रनों पर भारत के 6 विकेट गिर गए थे वहीं नामीबिया के खिलाफ वही कहानी दोहराती हुई दिखाई दी. नामीबिया के खिलाफ डैथ ओवरों में भारत ने महज 4 रन के अंदर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए थे. तो पाकिस्तान के स्पिनर्स भारतीय बल्लेबाजों के लिए खतरा बन सकते हैं. क्योंकि पाकिस्तान टीम तीन से चार स्पिनर्स के साथ भारत के खिलाफ मैदान पर उतर सकती है.  

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग XI 

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

भारत के खिलाफ पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग XI 

सैम ​​अयूब, बाबर आजम, सलमान मिर्जा, सलमान अली आगा (कप्तान), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद, साहिबज़ादा फरहान (विकेट कीपर)