IND vs ENG: टी-20 में कौन किस पर है भारी? ईडन गार्डन में अब तक इंग्लैंड के खिलाफ नहीं जीता है भारत
IND vs ENG Head To Head: इस मैदान पर दोनों टीमों ने अब तक एक ही टी-20 मैच खेला है और उसमें भी इंग्लैंड ने जीत दर्ज की है. ये मुकाबला 2011 में खेला गया था और मेन इन ब्लू इस मैच में 120 रनों पर ऑलऑउट हो गई थी और फिर मेहमान टीम ने इस मैच को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया था.
IND vs ENG Head To Head: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 मैच आज (22 जनवरी) को खेला जाना है. इस सीरीज में कुल 5 मैच खेले जाने हैं और किसी भी टीम के लिए इस श्रृंखला को अपने नाम करना आसान नहीं होने वाला है. तो वहीं टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी परेशानी है कि वे इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन में कभी भी जीत हासिल नहीं कर सके हैं.
टीम इंडिया के लिए इंग्लिश टीम के खिलाफ जीत हासिल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है क्योंकि इस फॉर्मेट में इंग्लिश टीम काफी मजबूत दिखाई देती है. तो वहीं चैंपियंस ट्रॉफी की वजह से भारत की टीम में कई खिलाड़ी नहीं हैं और एक युवा टीम मैदान पर उतरने वाली है.
टी-20 में कौन किस पर है भारी
अगर टी-20 क्रिकेट की बात करें तो यहां पर भारत की टीम का पलड़ा थोड़ा भारी दिखाई देता है. इन दोनों टीमों ने अब तक एक-दूसरे के खिलाफ इस फॉर्मेट में कुल 24 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि इंग्लिश टीम ने भी 11 मैचों में जीत अपने नाम की है. ऐसे में इस हिसाब से भारत का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.
10 सालों से टी-20 सीरीज नहीं जीता इंग्लैंड
अगर इंग्लैंड की बात करें तो वे पिछले 10 सालों से भारत के खिलाफ कोई भी टी-20 सीरीज अपने नाम नहीं कर सके हैं. इस दौरान उनके खिलाफ टीम इंडिया ने उनके घर पर भी मुकाबले खेले हैं. आखिरी बार इस टीम ने भारत के खिलाफ इस फॉर्मेट में 2014 में किसी भी श्रृंखला में जीत हासिल की थी और ऐसे में मेहमान टीम अपने इस रिकॉर्ड को सुधारना चाहेगी.
इंग्लैंड के खिलाफ ईडन गार्डन में नहीं जीता है भारत
पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाना है. हालांकि, इस मैदान पर दोनों टीमों ने अब तक एक ही टी-20 मैच खेला है और उसमें भी इंग्लैंड ने जीत दर्ज की है. ये मुकाबला 2011 में खेला गया था और मेन इन ब्लू इस मैच में 120 रनों पर ऑलऑउट हो गई थी और फिर मेहमान टीम ने इस मैच को 6 विकेट से अपने नाम कर लिया था.
और पढ़ें
- India vs England, 1st T20I: पहले टी-20 मैच में बारिश का साया? जानें मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम
- क्रिकेट में फिर से वापसी करने वाले हैं एबी डी विलियर्स! मिस्टार 360 ने फैंस को दी गुड न्यूज
- PD Champions Trophy 2025: इंग्लैंड को फाइनल में 79 रनों से रौंदकर भारत ने रचा इतिहास, चैंपियंस ट्रॉफी को किया अपने नाम