IND vs ENG: दूसरे टी20 से पहले अभिषेक शर्मा चोटिल, प्रैक्टिस छोड़ लंगड़ाते हुए ड्रेसिंग रूम लौटे, अगला मैच खेलना मुश्किल

कोलकाता में इंग्लैंड के खिलाफ अहम भूमिका निभाने वाले विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा चोटिल हो गए हैं. इस चोट के कारण उनकी दूसरे टी20 मैच में खेलने को लेकर अब सवाल खड़े हो गए हैं.

twitter-Social Media
Gyanendra Sharma

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय टीम के लिए बेहद शानदार रहा. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को छोटे स्कोर पर समेटते हुए शानदार प्रदर्शन किया, जबकि बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. इस जीत के बाद भारतीय टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा था, और अब सभी की नजरें 27 जनवरी को चेन्नई में होने वाले दूसरे टी20 मैच पर थीं. हालांकि दूसरे मैच से पहले टीम के लिए बुरी खबर है. पहले मैच के स्टार बल्लबेजा अभिषेक शर्मा चोटिल हो गए हैं. 

कोलकाता में इंग्लैंड के खिलाफ अहम भूमिका निभाने वाले विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा चोटिल हो गए हैं. इस चोट के कारण उनकी दूसरे टी20 मैच में खेलने को लेकर अब सवाल खड़े हो गए हैं. अभिषेक शर्मा ने पहले मैच में शानदार बल्लेबाजी की थी, और उनकी ताबड़तोड़ पारी ने भारत को आसान जीत दिलाई थी.  सूत्रों के मुताबिक, अभिषेक शर्मा के दाहिने पैर में मांसपेशियों की खिंचाव की समस्या आ गई है, टीम के मेडिकल स्टाफ इस चोट का आकलन कर रहे हैं और अगर उनका रिकवरी समय कम नहीं हुआ, तो उन्हें दूसरे मैच से बाहर किया जा सकता है. 

प्रैक्टिस के दौरान टखना मुड़ा

न्यूज एजेंसी PTI अनुसार कैच के अभ्यास के दौरान अभिषेक का टखना मुड़ गया था, जिसके बाद वो दर्द में दिखे. खना मुड़ने के बाद लड़खड़ाते हुए ड्रेसिंग रूम की तरफ जाते देखा गया. फिजियोथेरेपिस्ट ने उनकी देखरेख की. अभिषेक की चोट कितनी गंभीर है, इस बारे में फिलहाल टीम या बीसीसीआई की ओर से कोई भी अपडेट नहीं दिया गया है. बताया गया है कि ड्रेसिंग रूम में अभिषेक शर्मा करीब आधे घंटे तक फिजियो के साथ बैठे रहे.

पहले मैच में ठोके थे 79 रन

कोलकाता में खेले गए पहले टी20 मैच में अभिषेक शर्मा ने मात्र 34 गेंद में 79 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. उन्होंने टीम इंडिया को 7 विकेट से जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था. अब टीम इंडिया के कोच और चयनकर्ताओं को इस समय बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि अभिषेक शर्मा की चोट टीम की प्लानिंग को प्रभावित कर सकती है. अब देखना यह होगा कि क्या भारतीय टीम प्रबंधन उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को मौका देता है या फिर अभिषेक शर्मा पूरी तरह से फिट होकर अगले मैच में उतरते हैं.