T20 World Cup 2026

IND vs ENG, 5th T20I Live Steariming: कब और कहां देख सकेंगे पांचवां टी-20 मैच? मुकाबले को लेकर जानें A टू Z डिटेल्स

IND vs ENG, 5th T20I Live Steariming: इस मुकाबले को अपने नाम कर भारतीय टीम सीरीज को 4-1 से अपने नाम करना चाहेगी. ऐसे में हम इस आर्टिकल के माध्यम से जानने वाले हैं कि आखिर इस मुकाबले को आप कब और कहां देख सकते हैं.

X
Praveen Kumar Mishra

IND vs ENG, 5th T20I Live Steariming: भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टी-20 मैच रविवार (2 फरवरी) को खेला जाना है. इससे पहले टीम इंडिया ने अब तक खेले गए 4 मैचों में 3 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. इसी के साथ सीरीज को भारत ने अपने नाम कर लिया है. टीम इंडिया ने श्रृंखला में 3-1 से अजेय बढ़त बना ली है और अब पांचवां मुकाबला रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है. 

इस मुकाबले को अपने नाम कर भारतीय टीम सीरीज को 4-1 से अपने नाम करना चाहेगी. ऐसे में हम इस आर्टिकल के माध्यम से जानने वाले हैं कि आखिर इस मुकाबले को आप कब और कहां देख सकते हैं. इसके अलावा दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवेन को लेकर चर्चा करेंगे और संभावित ग्यारह पर नजर डालने वाले हैं.

कहां पर खेला जाएगा मुकाबला

अगर हम इस मुकाबले को लेकर बात करें तो ये मैच रविवार यानि 2 फरवरी को को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में भारत की जीत या फिर हार पर कोई भी असर नहीं पड़ने वाला है क्योंकि टीम इंडिया ने पहले ही सीरीज को अपने नाम कर लिया है.

कब और कहां देख सकेंगे मैच

भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टी-20 मैच भारतीय समयानुसार शाम के 7:00 बजे से खेला जाना है. इसके लिए टॉस आधे धंटे पहले यानि 6:30 बजे से होगा. तो वहीं इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्टस नेटवर्क पर किया जाएगा. इसके अलावा डिज्नी+ हॉटस्टार पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी. फैंस मोबाइल एप्प और वेबसाइट पर मैच का लुत्फ उठा सकते हैं.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवेन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरूण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी.

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवेन

बेन डकेट, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रुक, लियम लिविंगस्टोन, जैकब बेथल, जैमी ओवरटन, ब्रैडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, साकिब महमूद.