menu-icon
India Daily

R Ashwin Unique Record: इन 5 बल्लेबाजों के 'काल' हैं अश्विन, लिस्ट में 4 दिग्गज शामिल

R Ashwin Unique Record: आर अश्विन टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले दुनिया के 9वें गेंदबाज बने हैं. उनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड भी है. जानिए इसके बारे में....

Bhoopendra Rai
Edited By: Bhoopendra Rai
R Ashwin Unique Record: इन 5 बल्लेबाजों के 'काल' हैं अश्विन, लिस्ट में 4 दिग्गज शामिल

R Ashwin Unique Record: राजकोट में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट जारी है. स्टार स्पिनर आर अश्विन पारिवारिक कारणों के चलते इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं. पहले पारी में उन्होंने 1 विकेट लेकर टेस्ट में 500 विकेट पूरे किए. अपने करियर में इस खिलाड़ी ने वैसे तो कई दिग्गजों का शिकार किया, लेकिन 5 ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनके लिए अश्विन किसी काल से कम नहीं हैं. जब भी अश्विन और इन 5 खिलाड़ियों का आमना-सामना होता है तो यह ऑफ स्पिनर बाजी मारता है. 

आर अश्विन ने अपने पूरे करियर में सबसे ज्यादा बार इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स का शिकार किया. अश्विन ने बेन स्टोक्स को 15 टेस्ट मैचों में 12 बार आउट किया है. वे टेस्ट इतिहास में किसी एक बल्लेबाज को सबसे ज्यादा आउट करने के मामले में नंबर 1 पर हैं. स्टोक्स के अलावा डेविड वार्नर, एलिस्टर कुक, स्टीव स्मिथ और कोर्लोस ब्रेथवेट पर अश्विन हमेशा भारी पड़ते हैं.

आर अश्विन ने सबसे ज्यादा बार किस बल्लेबाज को आउट किया

1. बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)- 15 मैचों में 12 बार विकेट लिया.
2. डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया)- 17 मैचों में 11 बार आउट किया.
3. एलिस्टर कुक (इंग्लैंड) 15 मैचों में 9 दफा आउट किया.
4. स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) 16 मैचों में 8 बार आउट किया.
5. कोर्लोस ब्रेथवेट (वेस्टइंडीज) 11 मैचों में 8 बार आउट किया

बाएं हाथ के बैटर्स के लिए काल हैं अश्विन

आर अश्विन की जादुई गेंदबाजी से बल्लेबाज चित हो जाते हैं. उनकी घूमती हुई गेंदें बाएं हाथ के बल्लेबाजों को ज्यादा तंग करती हैं. टेस्ट में सबसे ज्यादा LBW करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में आर अश्विन नंबर एक पर मौजूद हैं. उन्होंने अपने करियर में बाएं हाथ के 249 बल्लेबाजों को आउट किया है. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जेम्स एंडरसन हैं, जिन्होंने बाएं हाथ के 217 बैटर्स का शिकार किया है. 

249 - रविचंद्रन अश्विन (भारत)
217 - जेम्स एंडरसन (इंग्लैंड)
193 - स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड)
190 - मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका)
184 - नाथन लियोन (ऑस्ट्रेलिया)