T20 World Cup 2026

Kanpur Test: बांग्लादेश के लिए आई गुड न्यूज, पूरी तरह फिट हुआ ये दिग्गज

Kanpur Test: कानपुर में 27 सितंबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले शाकिब की चोट को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे, लेकिन अब यह दिग्गज पूरी तरह फिट हो चुका है.

Twitter
India Daily Live

Kanpur Test: भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर में दूसरा टेस्ट खेला जाना है. 27 सितंबर से यह मैच शुरू होगा, जो 1 अक्टूबर तक चलेगा. इस मैच से ठीक पहले बांग्लादेश के लिए गुड न्यूज है, क्योंकि टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी और स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन पूरी तरह फिट हो चुके हैं. वो चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे.

बांग्लादेश के मुख्य कोच चंडिका हाथुरुसिंहा ने 25 सितंबर को शाकिब की फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया. हाथुरुसिंहा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "मुझे शाकिब की चोट के बारे में किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है. न ही मेरे फिजियो या किसी अन्य ने कुछ बताया है, इसलिए वह चयन के लिए उपलब्ध हैं.'



हाथुरुसिंहा ने यह भी कहा कि उन्हें शाकिब की हालिया फॉर्म को लेकर कोई चिंता नहीं है, भले ही वह हाल ही में बल्ले से संघर्ष करते नजर आए हों, पिछले महीने पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की सीरीज में शाकिब ने तीन पारियों में केवल 38 रन बनाए थे, जबकि भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में उन्होंने 32 और 25 रन बनाए.

पूरी टीम के प्रदर्शन से नाखुश हूं- कोच

कोच हाथुरुसिंहा ने कहा 'मैं शाकिब के प्रदर्शन से नहीं, बल्कि पूरी टीम के प्रदर्शन से नाखुश हूं और हम बेहतर कर सकते थे. मुझे यकीन है कि शाकिब भी मानते हैं कि वह बेहतर कर सकते थे, और हम सभी जानते हैं कि वह क्या कर सकते हैं.'

क्या हुआ था शाकिब को?

दरअसल, पहले टेस्ट में चेन्नई में बल्लेबाजी करते समय जसप्रीत बुमराह की गेंद से शाकिब की उंगली चोटिल हो गई थी, जिसके बाद उनकी उपलब्धता पर सवाल उठने लगे. नेट्स में शाकिब ने केवल 8-10 गेंदें खेलीं और इसके बाद मैदान से बाहर आ गए, जिससे उनके खेल को लेकर संदेह और बढ़ गया था. उनके शारीरिक हावभाव को देखकर भी ऐसा लगा कि वे पूरी तरह से सहज नहीं थे.

पहले टेस्ट में 21 ओवर फेंके थे

शाकिब अल हसन ने पहले टेस्ट में 21 ओवर गेंदबाजी की, लेकिन कोई विकेट नहीं लिया. यह कयास लगाया जा रहा था कि वह चोट से जूझ रहे थे, इसलिए उन्हें पहली पारी में 50 ओवर के बाद गेंदबाजी के लिए लाया गया.

कानपुर टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.