IND vs BAN 2nd Test: दूसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानिए आज कैसा रहेगा कानपुर का मौसम

IND vs BAN 2nd Test: भारत और बांग्लादेश के बीच जारी कानपुर टेस्ट में दूसरे दिन भी बारिश खलल डाल सकती है. 28 सितंबर को कानपुर में बारिश की 80 फीसदी संभावना है.

Twitter
India Daily Live

IND vs BAN 2nd Test: भारत और बांग्लादेश के बीच ग्रीन पार्क स्टेडियम में दूसरा टेस्ट चल रहा है.  27 सितंबर से शुरू हुआ यह मुकाबला 1 अक्टूबर तक चलेगा. पहला दिन बारिश से प्रभावित रहा, जिससे सिर्फ 35 ओवर ही फेंके जा सके. भारत नेट टॉस जीता था और बांग्लादेश पहले बैटिंग करने उतरी. पहले दिन स्टंप तक मेहमान टीम ने 3 विकेट पर 107 रन बनाए हैं. अब दूसरे दिन भी बारिश खलल डाल सकती है.

दूसरे दिन भी बारिश खेल बिगाड़ सकती है

Accuweather के अनुसार, 28 सितंबर को कानपुर में 80% बारिश की संभावना है. कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, और तापमान 25 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. इसलिए माना जा रहा है कि मैच फिर से प्रभावित होगा.

पहले दिन बार-बार रोका गया था खेल

बात अगर पहले दिन की करें तो बारिश के कारण कई बार खेल रोका गया था. मैच की शुरुआत एक घंटे देर से हुई थी. दूसरा सेशन भी 15 मिनट देर से हुआ था. आखिर में पहले दिन का खेल 2 घंटे पहले ही खत्म कर दिया गया. पहले दिन 92 फीसदी बारिश की संभावना थी.

पहले दिन का हाल

अगर मैच की बात करें तो पहले दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने 3 विकेट पर 107 रन बना लिए हैं. बारिश की वजह से 35 ओवर ही डाले गए. टीम इंडिया के लिए आकाशदीप ने 2 और आर अश्विन ने 1 विकेट लिया. बांग्लादेश के मोमिनुल हक 40 रन और मुशफिकुर रहीम 6 रन बनाकर नाबाद हैं.

कप्तान 31 रन बनाए

पहले दिन बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 31 रन बनाए. उन्हें आर अश्विन ने LBW किया. शादमान इस्लाम ने 24 रनों का योगदान दिया. जाकिर हसन का खाता भी नहीं खुला.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत- रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप और जसप्रीत बुमराह.

बांग्लादेश- नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद और खालिद अहमद.