IND W vs SA W, Live Streaming: जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी 'हरमन ब्रिगेड'! साउथ अफ्रीका से होगी टक्कर, फैंस यहां देख पाएंगे लाइव मैच
रविवार को IND W vs SA W बीच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में अहम मुकाबला खेला जाना है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है. लगातार 2 मैच के बाद अब टीम इंडिया इस मैच में भी जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी.
ICC महिला T20 विश्व कप में भारत टीम ट्रॉफी की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. टीम इंडिया विजयी रथ पर सवार टूर्नामेंट में आगे बढ़ रही है. अब टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपनी जीत की लय बरकरार रखने की कोशिश करेगी. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला रविवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है.
स्मृति मंधाना और ऋचा घोष के बहुमूल्य योगदान के चलते भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 64 रनों की शानदार जीत के साथ शुरुआत की, जिसके बाद दीप्ति शर्मा ने गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट लिए. वहीं नीदरलैंड्स के खिलाफ अपने दूसरे मैच में भी टीम उसी लय को बरकरार रखते हुए 95 रनों की शानदार जीत दर्ज की थी.
अब भारतीय टीम इस मैच में जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. लेकिन उससे पहले देखते हैं कि फैंस इस मैच का लाइव प्रासरण कब और कहां देख सकते हैं-
IND W vs SA W के बीच महिला T20 विश्व कप का मैच कब है?
IND W vs SA W के बीच महिला T20 विश्व कप का मैच रविवार, 21 जून को खेला जाएगा.
IND W vs SA W के बीच महिला T20 विश्व कप का मैच कितने बजे शुरू होगा?
IND W vs SA W के बीच महिला T20 विश्व कप का मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा.
IND W vs SA W के बीच महिला T20 विश्व कप का मैच कहां खेला जाएगा?
IND W vs SA W के बीच महिला T20 विश्व कप का मैच ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा.
IND W vs SA W के बीच महिला T20 विश्व कप मैच का प्रसारण किस टीवी चैनल पर होगा?
IND W vs SA W के बीच महिला T20 विश्व कप मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.
IND W vs SA W के बीच महिला T20 विश्व कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते है?
IND W vs SA W के बीच महिला T20 विश्व कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगी.
IND W vs SA W स्क्वाड
भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणानी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव.
दक्षिण अफ्रीका टीम: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रिट्स, मारिज़ैन कैप, क्लो ट्रायॉन, सुने लुस, डेन वान निकर्क, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्कसन, कायला रेनेके, कराबो मेसो (विकेटकीपर), सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुखुने.
और पढ़ें
- IND W vs SA W: माइलस्टोन की दहलीज पर हरमन! पुरुष-महिला किसी ने नहीं किया ये कारनामा, बनेंगी 200 T20I मैच खेलने वाली पहली खिलाड़ी
- FIFA World Cup 2026: जर्मनी की धमाकेदार वापसी, इंजरी टाइम में आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराया, नॉकआउट में जगह पक्की
- FIFA World Cup 2026: नीदरलैंड्स का दमदार प्रदर्शन, स्वीडन को 5-1 से रौंदकर नॉकआउट के करीब पहुंची टीम