पिछली बार वर्ल्ड कप में जब महाशिवरात्रि पर भिड़े थे भारत-पाकिस्तान, सचिन के तूफान में तिनके की तरह उड़ गई थी विपक्षी टीम

आज भारत और पाकिस्तान के बीच महासंग्राम होने वाला है. यह मैच कई मायनों में काफी अहम होने वाला है. क्योंकि इस दिन केवल विश्व कप ही नहीं बल्कि महाशिवरात्रि भी है.

Pinterest
Meenu Singh

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान का इतिहास आज का नहीं बल्कि बरसो पुराना है. दोनो टीमों के बीच जंग केवल सरहद पर ही नहीं बल्कि क्रिकेट के मैदान पर भी देखने को मिलती है. जब भी किसी मुकाबले के लिए दोनो टीमें आमने सामने होते हैं तो मैच का रोमांच खुद ब खुद बढ़ जाता है. आज यानी की 15 फरवरी को एक बार फिर से दोनो टीमें भिड़ने वाली है. 

15 फरवरी का दिन क्रिकेट और आस्था दोनों कारणों से खास है. भारत पाक मुकाबले के साथ ही इस दिन भारत में महाशिवरात्रि का त्योहार भी मनाया जाएगा.ऐसा ही एक संयोग आज से करीब 23 साल पहले भी बना था जब क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान थे और उस दिन भी महाशिवरात्रि थी. उस दिन महादेव ने भारत पर अपनी कृपा बरसाई थी जिस कारण टीम ने मैच में जीत दर्ज की थी. तो अब चर्चा है कि साल 2003 में जो भारतीय टीम ने जो कारनामा किया था क्या टीम इस बार भी वह कारनामा करने में सफल होगी. 

2003 की यादगार जीत

बता दें साल 2003 में आईसीसी विश्व कप दक्षिण अफ्रीका में खेला गया था. ये मैच दोनो टीमों के फैंस के लिए किसी फाइनल से कम नहीं था क्योंकि दिनो टीमें पिछले कई सालों से आमने-सामने नहीं आई थी. फैंस के लिए यह मैच और खास था क्योंकि इस दिन महाशिवरात्रि भी थी. तो पाकिस्तान ने मैच में पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. जिसमें उन्होंने 274 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारतीय टीम ने अपना दमखम दिखाते हुए मुकाबले को छह विकेट से अपने नाम किया था. 

सचिन ने खेल थी यादगार पारी 

इस मुकाबले में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 75 गेंदों पर 98 रन की तूफानी पारी खेली थी. सचिन की यह पारी आज भी याद की जाती है. भले ही सचिन को इस मैच के लिए याद किया जाता हो लेकिन भारत के अन्य पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग और सौरव गांगुली ने भी मैच में टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया था. 

एक बार फिर से महाशिवरात्रि के दिन होगा मुकाबला

साल 2003 की ही कहानी इस साल भी दोहराती दिख रही है. इस बार भी महाशिवरात्रि के दिन भारत और पाकिस्तान का मैच होने वाला है. लेकिन इस मैच से पहले एक भविष्यवाणी की  गई गई है जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खिंचा है. 

दरअसल काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने इस मैच को लेकर एक भविष्यवाणी कर दी है. उनके अनुसार भारत की राशि धनु लग्न और मूल नक्षत्र से जुड़ी है, जबकि पाकिस्तान की राशि कन्या लग्न और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र से संबंधित बताई गई है. ये सभी योग्य भारत के पक्ष में हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि भारत इस मैच में जीत दर्ज करेगा.