IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी के लिए फिर मुसीबत बनीं पत्नी हसीन जहां, लोकसभा चुनाव से पहले लगा डाले गंभीर आरोप

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी के पत्नी हसीन जहां ने उन पर हत्या कराने की साजिश का आरोप लगाया है. इस मामले में हसीन जहां ने यूपी सरकार को भी शामिल बताया है.

India Daily Live

Mohammed Shami: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक बार फिर संकट मंडराना शुरू हो गया है. उनकी पत्नी हसीन जहां ने मोहम्मद शमी से अपने जान के खतरे का आरोप लगाया है. 

मोहम्मद शमी को लेकर काफी दिनों से चर्चा चल रही है कि भारतीय जनता पार्टी शमी को पश्चिम बंगाल से लोकसभा का चुनाव लगा सकती है. हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है. इसी बीच उनकी पत्नी हसीन जहां ने शमी पर आरोप लगाया है, 'मोहम्मद शमी ने उनके और परिवार के साथ बहुत गलत किया. स्थिति ऐसी आ गई कि मुझे कोर्ट का सहाराय लेना पड़ा. हालांकि फिर भी मुझे मदद नहीं मिला, अमरोहा पुलिस द्व्रारा मुझे और मेरी 3 साल की छोटी बच्ची को परेशान किया गया.'

यूपी सरकार से मिलकर चल रही है साजिश

इसके साथ ही हसीन जहां ने ये भी आरोप लगाया, 'मैं मुस्लिम समाज से आती हूं इस वजह से मेरे साथ इंसाफ नहीं मिल पा रहा है. लेकिन अगर मैं हिन्दू होती तो मुझे ये सब नहीं देखना होता. मोहम्मद शमी BJP सरकार और यूपी पुलिस के साथ मिलकर मेरा मर्डर कराना चाह रही है.'

इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

इस बात की पूरी जानकारी शमी की पत्नी हसीन जहां ने अपने इंस्टाग्राम से दी है. बीते वनडे वर्ल्ड कप में मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा विकेट लेकर भारतीय टीम का परचम बुलंद किया था.