Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

'पहले फॉलो किया फिर अनफॉलो', दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर पर लगे लव जिहाद के आरोपों पर गर्लफ्रेंड का आया रिएक्शन

आईपीएल खिलाड़ी समीर रिजवी और स्पोर्ट्स एंकर येशा सागर को लेकर सोशल मीडिया पर लव जिहाद के गंभीर आरोप लगे हैं. अब इसपर स्पोर्ट्स एंकर येशा सागर का बयान सामने आया है.

X
Ashutosh Rai

आईपीएल की एक खबर ने पूरे देश को चौंका कर रख दिया. दिल्ली कैपिटल्स के स्टार खिलाड़ी को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है. यह विवाद पत्रकार अभिषेक त्रिपाठी की पोस्ट के बाद शुरू हुआ. इसमें यूपी के एक मुस्लिम क्रिकेटर और हिंदू महिला स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टर के बीच लव जिहाद का जिक्र हुआ. अब हिंदू महिला स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टर का इसको लेकर एक अपडेेट सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया.

ऐसा शुरू हुआ विवाद

आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल रहे उत्तर प्रदेश के स्टार क्रिकेटर समीर रिजवी ही वो खिलाड़ी हैं. यह अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. स्पोर्ट्स एंकर येशा सागर के साथ समीर के प्रेम प्रसंग की खबरें वायरल हो रही हैं. इस विवाद की मुख्य जड़ वह सोशल मीडिया पोस्ट है, जिसमें पत्रकार अभिषेक त्रिपाठी ने बिना नाम लिए दावा किया कि क्रिकेटर अपनी गर्लफ्रेंड पर विशेष धर्म अपनाने का दबाव बना रहा है. एंकर की दोस्त के हवाले से बताया गया कि खिलाड़ी ने निर्देश दिए थे कि उसके लौटने तक एंकर को आयतें याद हो जानी चाहिए.

यूजर ने येशा पर उठाए सवाल

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कहा कि, "पहले येशा सागर ने समीर रिजवी को अनफॉलो किया, फिर वापस आकर ट्वीट किया, इंटरनेट पर चल रही अफवाहों पर यकीन न करें और समीर रिजवी को फिर से फॉलो कर लिया. अगर उन्हें खुद अपनी जिंदगी की परवाह नहीं है, तो हमें क्यों होनी चाहिए?"