कोहली और बाबार से बहुत बेहतर प्लेयर हैं रोहित शर्मा, पाकिस्तानी गेंदबाज रऊफ ने हिटमैन की तारीफ में पढ़े कसीदे
Rohit Sharma: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज अब्दुर रऊफ खान का कहना है कि रोहित शर्मा विराट कोहली और बाबार आजम से बहुत बेहतर खिलाड़ी हैं. हालांकि, उन्होंने कोहली और आजम को भी अच्छा खिलाड़ी बताया है.
Rohit Sharma: मौजूदा दौर के सबसे महान बल्लेबाजों में विराट कोहली की गिनती होती है लेकिन रोहित शर्मा उनसे अधिक पीछे नहीं हैं. ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों की तुलना हमेशा ही होती रहती है. हालांकि, अब पाकिस्तान के एक खिलाड़ी ने रोहित को विराट और बाबर से बहुत बेहतर खिलाड़ी बताया है. उनका मानना है कि कोहली और आजम अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन रोहित उनसे कहीं अधिक बेहतर हैं.
दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज अब्दुर रऊफ खान ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने रोहित को विराट कोहली और बाबर आजम से बेहतर बल्लेबाज करार दिया है. रऊफ का मानना है कि मौजूदा समय में रोहित शर्मा दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं.
कोहली और बाबर की तारीफ, लेकिन रोहित को बताया नंबर वन
अब्दुर रऊफ ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, "विराट कोहली और बाबर आजम दोनों बेहतरीन बल्लेबाज हैं. कोहली की क्लास, निरंतरता और दबाव में खेलने की क्षमता अद्वितीय है. बाबर जब लय में होते हैं, तो उनका खेल देखने लायक होता है. लेकिन, मेरे पसंदीदा बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं. मौजूदा दौर में रोहित सबसे बेहतर बल्लेबाज हैं. वह कोहली और बाबर दोनों से ऊपर हैं."
भारत-पाकिस्तान मुकाबले को बताया हाई प्रेशर मैच
अब्दुर रऊफ ने आगामी भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर भी अपनी राय दी. उन्होंने कहा, "भारत-पाकिस्तान का मैच हमेशा हाई प्रेशर वाला होता है. इसे लेकर सिर्फ भारत और पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमी उत्साहित रहते हैं. इस मैच में किसी भी टीम की जीत की भविष्यवाणी करना मुश्किल होता है. दोनों टीमें मजबूत हैं. हालांकि, जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम थोड़ी कमजोर लग सकती है. बुमराह ने पिछले एशिया कप और वर्ल्ड कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी."
23 फरवरी को दुबई में होगा महामुकाबला
भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी का हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में पाकिस्तान ने भारत को पांच में से तीन मुकाबलों में हराया है. वहीं, पिछले छह वनडे मुकाबलों में भारत ने पांच बार जीत दर्ज की है. ऐसे में यह मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है. दोनों टीमें किसी भी कीमत पर जीतने का मौका नहीं गंवाना चाहेंगी.