West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

'मुझे गाली देने वाला.....' 83 रन बनाने के बाद भी सुनाई गालियां! रयान रिकेलटन ने किया खुलासा

रयान रिकल्टन ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 4 मई को 83 रनों की आक्रामक पारी खेली. हालांकि रिकल्टन अपने शतक से चूक गए थे. जिसके बाद उनके एक टीम मेट ने उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई थी.

ANI
Meenu Singh

नई दिल्ली: IPL जैसे बड़े मंच पर सिर्फ प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि टीम कॉम्बिनेशन भी खिलाड़ियों की किस्मत तय करता है. चार विदेशी खिलाड़ियों के नियम के कारण कई बार बेस्ट से बेस्ट खिलाड़ियों को बेंच पर बैठना पड़ता है, और इसी कड़ी में मुंबई इंडियंस के दो धाकड़ बल्लेबाजों के बीच दिलचस्प प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है हालांकि ग्राउंड के बाहर इनकी दोस्ती की मिसाल दी जाती है.

दरअसल, IPL के नियम के अनुसार प्लेइंग इलेवन में अधिकतम चार विदेशी खिलाड़ी ही शामिल किए जा सकते हैं. इसी वजह से MI को सलामी बल्लेबाज के रूप में रायन रिकलटन और क्विंटन डी कॉक में से किसी एक को चुनना पड़ता है. लेकिन इसी टीम के सलामी बल्लेबाज रियान रिकलटन ने खुलासा किया कि उनके एक टीम मेंबर ने उन्हें गालियां दी. 

LSG के खिलाफ खेली तूफानी पारी 

बीती शाम मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया जिसमें एमआई के सलामी बल्लेबाज रयान रिकल्टन ने LSG के  खिलाफ मुकाबले में रिकेल्टन ने 32 गेंदों में 83 रनों की धमाकेदार पारी खेली और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. हालांकि, वह शतक से चूक गए, जिसका अफसोस उन्हें खुद भी रहा.

टीममेट ने सुनाई खरी खोटी

मैच के बाद रिकेल्टन ने खुलासा किया कि उनके साथ क्विंटन डी कॉक ने उन्हें शतक पूरा न करने पर मजाकिया अंदाज में डांट लगाई. उन्होंने बताया कि एलएसजी के खिलाफ अपनी पारी के बाद जब वह एमआई के ड्रेसिंग रूम में लौटे, तो डी कॉक खुश नहीं थे. बल्कि डी कॉक ही पहले व्यक्ति थे जिन्होंने उन्हें शतक पूरा न करने पर 'गाली' दी थी.

मानसिक दबाव से जूझना

रिकेल्टन ने माना कि टीम में डी कॉक जैसे अनुभवी खिलाड़ी का बेंच पर होना उनके लिए मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण था. उन्हें हमेशा यह एहसास रहता था कि उनके पीछे एक विश्वस्तरीय खिलाड़ी मौका पाने का इंतजार कर रहा है. हर कोई उसे टीम में शामिल करने की कोशिश कर रहा है.