menu-icon
India Daily

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज कप्तान ने भारत को बताया 'चोकर', न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले से पहले दे डाली बड़ी चेतावनी

Champions Trophy 2025: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिल हुसैन का कहना है कि भारत इस बार चोक न करे. बता दें कि टीम इंडिया ने हाल ही में कई नॉकऑउट मुकाबले हारे हैं, जिसमें 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. इससे पहले 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में भी कीवी टीम में मेन इन ब्लू को हार थमाई थी.

mishra
इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज कप्तान ने भारत को बताया 'चोकर', न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले से पहले दे डाली बड़ी चेतावनी
Courtesy: @BCCI

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत की टीम न्यूजीलैंड का सामना करने वाली है. टीम इंडिया के लिए ये फाइनल बहुत ही अहम होने वाला है क्योंकि भारत के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का आखिरी वनडे मैच हो सकता है. बता दें कि टीम इंडिया ने बड़े मुकाबलों में चोक किया है और इस लिस्ट में कई आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल शामिल हैं. ऐसे में अब एक खिलाड़ी ने भारत को चेतावनी दी है.

दरअसल, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिल हुसैन का कहना है कि भारत इस बार चोक न करे. बता दें कि टीम इंडिया ने हाल ही में कई नॉकऑउट मुकाबले हारे हैं, जिसमें 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था. इससे पहले 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में भी कीवी टीम में मेन इन ब्लू को हार थमाई थी और अब एक बार फिर से ये दोनों टीमें आईसीसी के नॉकऑउट मैच में एक-दूसरे का सामना करने वाली हैं.

नासिर हुसैन ने भारत को दी चेतावनी

स्काई स्पोर्ट्स पर बात करते हुए पूर्व इंग्लिश कप्तान ने कहा कि " न्यूजीलैंड की टीम आसानी से हार नहीं मानने वाली है और अपने घुटने नहीं टेक देंगे. मेरी और एरोन फिंच की बात हो रही थी और उन्होंने भी यही कहा था कि न्यूजीलैंड कभी भी आसानी से हार मानने वाली नहीं टीम नहीं है. वे शानदार खेल दिखाएंगें और अच्छा प्रदर्शन करेंगे."

हुसैन ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि " न्यूजीलैंड की टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं, जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. यही कारण है कि वे अक्सर सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में नजर आते हैं. उनकी टीम में युवा और सीनियर खिलाड़ियों का मिश्रण है, जो इस टीम को और भी मजबूत बनाती है. ऐसे में मैं भारत को यही कहना चाहती हूं कि वे दबाव में आकर चोक न करें."

भारत की टीम का शानदार प्रदर्शन

इस मेगा इवेंट में अब तक भारत ने शानदार खेल दिखाया है और उन्होंने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है. टीम इंडिया के लिए स्पिनर्स ने बेहतरीन खेल दिखाया है और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी भारत स्पिन का जाल बिछाकर इस ट्रॉफी को अपने नाम करना चाहेगी.