menu-icon
India Daily

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान की कैसे हुई एंट्री? भारत-न्यूजीलैंड में से किसको मिलेगी मदद?

Champions Trophy 2025: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल के लिए मंच तैयार है. फाइनल मैच के लिए उसी पिच का इस्तेमाल किया जाएगा, जिस पर भारत और पाकिस्तान की टीम आपस में भिड़ी थी.

mishra
चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान की कैसे हुई एंट्री? भारत-न्यूजीलैंड में से किसको मिलेगी मदद?
Courtesy: Social Media

Champions Trophy 2025: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल के लिए मंच तैयार है. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला रविवार 9 मार्च को खेला जाना है और इससे पहले मैच को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है. बता दें कि भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबला उसी पिच पर खेला जाना है, जहां पर भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला खेला गया था.

टीम इंडिया अपने सभी मुकाबले दुबई में खेल रही है और भारत ने इस मेगा इवेंट में अब तक अपने सभी मुकाबले जीते हैं. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को मात दी थी. तो वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई. अब दोनों टीमों फाइनल में एक बार फिर से भिड़ने वाली हैं और इस मैच की पिच को  लेकर बड़ी जानकारी सामना आई है.

पिच को लेकर बड़ी जानकारी आई सामने

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो फाइनल मैच के लिए उसी पिच का इस्तेमाल किया जाएगा, जिस पर भारत और पाकिस्तान की टीम आपस में भिड़ी थी. दरअसल, आईसीसी फाइनल मैच के लिए एक उपटोग हुई पिच का इस्तेमाल करना चाहती है और ऐसे में जिस पिच पर भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हुआ था, उसे यूज हुए काफी दिन हो गए हैं और इसी वजह से उसका इस्तेमाल किया जा सकता है.

भारत ने दर्ज की थी शानदार जीत

भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में टीम इंडिया ने विराट कोहली की शानदार पारी से जीत दर्ज की थी. पाकिस्तान ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 241 रन बनाए थे. इसके बाद टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी और इस मैच में भारत के गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला था. ऐसे में इस पिच पर एक बार फिर से भारत के स्पिनर्स कहर बरपा सकते हैं और टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभा सकते हैं.