रोहित शर्मा पर कांग्रेसी नेता का वार! बताया भारत का सबसे खराब और मोटा कप्तान, भड़के फैंस

कांग्रेसी नेता ने रोहित शर्मा को लेकर विवादित पोस्ट किए. उन्होंने रोहित की तुलना पूर्व कप्तानों से की और कहा कि वे किस्मत से टीम में खेल रहे हैं. फिटनेस को लेकर बनाया मजाक और बताया अबतक का सबसे खराब कप्तान.

pinterest
Anvi Shukla

Rohit Sharma Fitness Controversy: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बहुत अच्छा खेल रही है. टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद, रोहित की कप्तानी में टीम दूसरा खिताब जीतने की ओर बढ़ रही है. लगातार तीन मैच जीतकर भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया है. जब टीम और रोहित की कप्तानी की तारीफ हो रही है, तभी कांग्रेस की एक नेता ने रोहित को ‘मोटा’ कहा और उन्हें भारत का सबसे ‘बेकार’ कप्तान बताया.

‘मोटे हैं रोहित, वजन कम करो’... कांग्रेस नेता ने ये बात तब कही, जब भारत न्यूजीलैंड के साथ खेल रहा था. कांग्रेस की प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने रोहित को ‘एक्स’ पर टैग करते हुए लिखा, “रोहित शर्मा मोटे हैं, उन्हें वजन कम करना चाहिए. और वो भारत के सबसे बेकार कप्तान भी हैं.” रोहित शर्मा की फिटनेस पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं, लेकिन उन्होंने अपने खेल से जवाब दिया है. रोहित कहते रहे हैं कि मैच फिटनेस और रेगुलर फिटनेस अलग होती है और वो मैच के लिए फिट हैं.

रोहित की कप्तानी और खेल है जवाब:

रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम लगातार अच्छा कर रही है. उनकी कप्तानी में टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में फाइनल तक का सफर तय किया और टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीता. चैंपियंस ट्रॉफी में भी टीम ने सेमीफाइनल से पहले सारे मैच जीते हैं. रोहित ने बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन किया है. रोहित की कप्तानी उनके आलोचकों को जवाब देने के लिए काफी है.