Rohit Sharma Fitness Controversy: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बहुत अच्छा खेल रही है. टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद, रोहित की कप्तानी में टीम दूसरा खिताब जीतने की ओर बढ़ रही है. लगातार तीन मैच जीतकर भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया है. जब टीम और रोहित की कप्तानी की तारीफ हो रही है, तभी कांग्रेस की एक नेता ने रोहित को ‘मोटा’ कहा और उन्हें भारत का सबसे ‘बेकार’ कप्तान बताया.
‘मोटे हैं रोहित, वजन कम करो’... कांग्रेस नेता ने ये बात तब कही, जब भारत न्यूजीलैंड के साथ खेल रहा था. कांग्रेस की प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने रोहित को ‘एक्स’ पर टैग करते हुए लिखा, “रोहित शर्मा मोटे हैं, उन्हें वजन कम करना चाहिए. और वो भारत के सबसे बेकार कप्तान भी हैं.” रोहित शर्मा की फिटनेस पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं, लेकिन उन्होंने अपने खेल से जवाब दिया है. रोहित कहते रहे हैं कि मैच फिटनेस और रेगुलर फिटनेस अलग होती है और वो मैच के लिए फिट हैं.
- @ImRo45 is fat for a sportsman! Need to lose weight! And ofcourse the most unimpressive Captain India has ever had !
— Dr. Shama Mohamed (@drshamamohd) March 2, 2025Also Read
- Video: विराट कोहली को किस मजबूरी के चलते छूने पड़े अक्षर पटेल के पैर? वीडियो भी आ गया सामने
- भारत के साथ सेमीफाइनल से पहले कंगारुओं को लगा बड़ा झटका, धाकड़ खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी से हुआ बाहर, सदमे में ऑस्ट्रेलिया!
- Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफ़ी के शेड्यूल पर भड़के महान क्रिकेटर विव रिचर्ड्स, ICC के सिर फोड़ा ये ठीकरा
शमा मोहम्मद ने रोहित को साधारण कप्तान और खिलाड़ी बताते हुए कहा कि वो सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों के सामने कुछ नहीं हैं. उन्होंने लिखा, “गांगुली, तेंदुलकर, द्रविड़, धोनी, कोहली, कपिल देव, शास्त्री जैसे खिलाड़ियों के सामने वो कुछ नहीं हैं. वो एक साधारण कप्तान और खिलाड़ी हैं, जिनकी किस्मत अच्छी थी कि उन्हें भारत के लिए खेलने का मौका मिला.”
What is so world class about him when compared to his predecessors like Ganguly, Tendulkar, Dravid, Dhoni, Kohli , Kapil dev, Shastri & the rest! He is a mediocre captain as well as a mediocre player who got lucky to be the Captain of India. https://t.co/zrSaFHxx3T
— Dr. Shama Mohamed (@drshamamohd) March 2, 2025
रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम लगातार अच्छा कर रही है. उनकी कप्तानी में टीम ने वर्ल्ड कप 2023 में फाइनल तक का सफर तय किया और टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीता. चैंपियंस ट्रॉफी में भी टीम ने सेमीफाइनल से पहले सारे मैच जीते हैं. रोहित ने बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन किया है. रोहित की कप्तानी उनके आलोचकों को जवाब देने के लिए काफी है.